CG News: नारायणपुर को 351 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, CM ने किया लोकार्पण

CG News: नारायणपुर को 351 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, CM ने किया लोकार्पण

CG News: नारायणपुर को 351 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, CM ने किया लोकार्पण

CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर के नारायणपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंचे, हाई स्कूल मैदान में आयोजित बस्तर पण्डुम के जिला स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने 351 करोड़ 49 लाख 45 हजार रुपये के 357 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया.

लाल आतंक समाप्ति की दिशा में

मुख्यमंत्री ने कहा कि, लाल आतंक समाप्ति की दिशा में प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है, जिससे विकास को गति मिली है, नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से बस्तर के 400 से अधिक गांवों में योजनाओं और गतिविधियों की पहुंच सुनिश्चित की गई है.

नारायणपुर जिले को मिली 351 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात – Welcome  to Har Pahar

6 प्रमुख निर्माण कार्यों की घोषणा

मुख्यमंत्री ने 6 प्रमुख निर्माण कार्यों की घोषणा की, जिनकी कुल अनुमानित लागत 332 करोड़ रुपए है,
• नारायणपुर-ओरछा-आदेर-लंका-बेदरे-कुटरूमैमेड मार्ग (125 किमी) – 250 करोड़
• राजनांदगांव-बैलाडिला मार्ग सतह मजबूतीकरण (28 किमी) – 34 करोड़
• नारायणपुर-सोनपुर-मरोड़ा मार्ग सतह मजबूतीकरण (28 किमी) – 34.12 करोड़
• घुड़साल नाला उच्चस्तरीय सेतुमय पहुंच मार्ग (80 मीटर) – 12.42 करोड़
• 10 वैकल्पिक प्राथमिक स्कूल भवन निर्माण – 1.06 करोड़
• एज्युकेशन हब, गरांजी में खेल मैदान निर्माण – 0.50 करोड़
इन कार्यों से नारायणपुर जिले को बीजापुर, दंतेवाड़ा और महाराष्ट्र बॉर्डर से जोड़ा जाएगा और शिक्षा-सुविधाओं का विस्तार होगा.

आदिवासी संस्कृति और बस्तर पण्डुम का संरक्षण

मुख्यमंत्री ने आदिवासी वेशभूषा, आभूषण और प्राचीन धरोहरों का अवलोकन किया और कहा कि, प्रदेश सरकार बस्तर पण्डुम के आयोजन से आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित कर रही है,
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि, नई पीढ़ी को जनजातीय संस्कृति से जोड़ना जरूरी है और बस्तर ओलंपिक जैसे कार्यक्रम युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने में मदद कर रहे हैं.

नारायणपुर को मिली 351 करोड़ की सौगात: CM साय ने 357 विकास कार्यों का किया  लोकार्पण-भूमिपूजन, बोले- लाल आतंक खत्म होने की ओर | Narayanpur CM Vishnudev  Sai 351 crore ...

मुख्यधारा में लौटे 4 जोड़ों को आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने माओवादी गतिविधियों को छोड़कर मुख्यधारा में लौटे 4 जोड़ों को आशीर्वाद दिया और नव दम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं, इस दौरान ग्राम पोदावाड़ा, ऐनमेटा, कुर्सींग, तुषवाल, पूसालामा और डूंगा के जोड़े शामिल थे.

मंत्रियों ने भी जताया विश्वास

• वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, 31 मार्च 2026 तक देश से सशस्त्र माओवादी आतंक का पूर्ण अंत होगा और नारायणपुर भी शीघ्र नक्सल मुक्त होगा.
• राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि, मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ हर क्षेत्र में सतत विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है.

यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानों संग किया रात्रि भोज, बस्तर में शांति और सुरक्षा का संदेश 

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें