CG News: वन रक्षक ने कैद की पेरेग्रीन फाल्कन की दुर्लभ तस्वीर, छत्तीसगढ़ बना वन्यजीवों का आदर्श स्थल
CG News: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एक बार फिर पेरेग्रीन फाल्कन (Peregrine Falcon) देखा गया है, इसे ‘आसमान का चीता’ कहा जाता है और यह दुनिया का सबसे तेज उड़ने वाला पक्षी है, शिकार के समय इसकी रफ्तार लगभग 320 किमी/घंटा तक पहुंच जाती है, जबकि सामान्य उड़ान में यह 300 किमी/घंटा की गति से उड़ता है.
पहले भी देखा गया था
वन रक्षक ओमप्रकाश राव ने इस दुर्लभ पक्षी की तस्वीर अपने कैमरे मंि कैद की, इससे पहले भी इसे आमामोरा ओड़ क्षेत्र और शेष पगार जलप्रपात के पास ड्रोन कैमरों में देखा गया था, जो इस क्षेत्र में इसकी सक्रिय उपस्थिति की पुष्टि करता है.

पेरेग्रीन फाल्कन की विशेषताएँ और जीवनशैली
पेरेग्रीन फाल्कन अपनी तेज़ उड़ान के साथ-साथ अपनी वफादारी के लिए भी जाना जाता है, यह पक्षी अक्सर अकेला या जोड़े में रहता है और जीवनभर एक ही साथी चुनता है, इसका जीवनकाल लगभग 12-15 वर्ष होता है, यह छोटे पक्षियों, कबूतरों और तोतों का शिकार करने में माहिर है और इसकी शिकार क्षमता इसे वन्यजीव जगत का एक प्रमुख शिकारी बनाती है.
छत्तीसगढ़ का पर्यावरण वन्यजीवों के लिए आदर्श
उदंती-सीतानदी में पेरेग्रीन फाल्कन का दिखना यह संकेत है कि, छत्तीसगढ़ का वातावरण वन्यजीवों के लिए अत्यंत अनुकूल है, हाल ही मंत बर्ड सर्वे में बारनवापारा अभ्यारण्य में भी दुर्लभ पक्षियों जैसे ऑरेंज-ब्रेस्टेड ग्रीन पिजन और ब्लैक-कैप्ड किंगफिशर की उपस्थिति दर्ज की गई है, यह राज्य के जैव विविधता संरक्षण की दिशा में सकारात्मक संकेत है.
वन विभाग की सक्रियता और संरक्षण प्रयास
वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वन एवं वन्यजीव संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अरुण कुमार पांडेय के नेतृत्व में वन विभाग की टीम लगातार निगरानी, संरक्षण और अध्ययन कार्यों में जुटी है, इस उपलब्धि से न केवल अभिलेखीय दृष्टि से महत्व बढ़ा है, बल्कि राज्य में वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों को नई ऊर्जा भी मिली है.
यह भी पढ़ें : CG News: नारायणपुर को 351 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, CM ने किया लोकार्पण
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










