CG News: सीएम साय ने किया बालक आश्रम का निरीक्षण, अतिरिक्त कक्ष निर्माण को दी मंजूरी
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अबुझमाड़ क्षेत्र के ग्राम कुरुषनार स्थित बालक आश्रम पहुंचे, उन्होंने छात्रों से रूबरू होकर आश्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बच्चों से बातचीत की, छात्रों की मांग पर उन्होंने अतिरिक्त कक्ष निर्माण की स्वीकृति तुरंत प्रदान की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
सीएम ने बच्चों को पढ़ाई और खेलों पर दिया संदेश
बच्चों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, वे मन लगाकर पढ़ाई करें और खेलों पर भी ध्यान दें, ताकि माता-पिता और देश का नाम गौरवमय बने, छात्र रामजी ने बताया कि, वे बड़े होकर शिक्षक बनना चाहते हैं, जिस पर मुख्यमंत्री ने उनकी प्रशंसा करते हुए मेहनत से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी.

छात्रों ने पूछा बचपन का अनुभव
छात्र आदित्य ने मुख्यमंत्री से पूछा कि, उन्हें स्कूल जाना कैसा लगता था, इस पर मुख्यमंत्री ने बताया कि, बचपन में उन्हें पढ़ाई बहुत पसंद थी और बड़ा बनने के लिए शिक्षा आवश्यक है, इसके अलावा छात्रों ने अंतरिक्ष अभियान के मॉडल भी प्रदर्शित किए, जिनके लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें वैज्ञानिक बनने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी.
उचित मूल्य दुकान का भी किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री ने कुरुषनार की शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया, उन्होंने स्टॉक की उपलब्धता, रखरखाव, साफ-सफाई, भंडारण क्षमता और रजिस्टर की जानकारी ली, दुकान से जुड़े 12 गांवों के 408 राशन कार्ड धारकों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण राशन मिल रहा है, मुख्यमंत्री ने राशनकार्ड धारकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना.
पोषण और शिक्षा पर सरकार की प्रतिबद्धता
इस निरीक्षण से स्पष्ट हुआ कि, राज्य सरकार बच्चों की शिक्षा, खेल-कूद और जनसंख्या कल्याण कार्यक्रमों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रही है, मुख्यमंत्री का यह दौरा शैक्षणिक, सामाजिक और पोषण संबंधी पहल के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें : CG News: वन रक्षक ने कैद की पेरेग्रीन फाल्कन की दुर्लभ तस्वीर, छत्तीसगढ़ बना वन्यजीवों का आदर्श स्थल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










