CG News: नवा रायपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, 50 बिंदुओं पर राज्यों व केंद्र के वरिष्ठ अधिकारियों ने की चर्चा
CG News: नवा रायपुर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की 17वीं बैठक में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, बैठक में सामाजिक-आर्थिक विकास, लंबित परियोजनाओं के समाधान, नीतिगत समन्वय और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 50 प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई,
मुख्य सचिव विकास शील ने कहा कि, चारों राज्यों और केंद्र सरकार के अधिकारियों के बीच निरंतर संवाद और अंतर्राज्यीय सहयोग से मध्य क्षेत्र के साझा हितों को प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया जाएगा.
अधिकारियों की भागीदारी
बैठक में शामिल प्रमुख अधिकारी निम्नलिखित रहे,
• छत्तीसगढ़: मुख्य सचिव विकास शील
• मध्यप्रदेश: अपर मुख्य सचिव श्रीमती रश्मि अरुण शामी
• उत्तरप्रदेश: अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा
• उत्तराखंड: प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुंधाशु
• केंद्र सरकार: अंतर्राजीय परिषद सचिवालय के सचिव आशीष श्रीवास्तव, अतिरिक्त सचिव श्रीमती शुभा ठाकुर तथा अन्य मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी

चर्चा के प्रमुख विषय
बैठक में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे,
• पंचायती राज, कानून एवं न्याय, गृह मंत्रालय
• महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
• ऊर्जा, आवास और शहरी विकास, ग्रामीण विकास
• रेल मंत्रालय, खान, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी
• पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल जीवन मिशन
• खाद्य सुरक्षा, शिक्षा एवं साक्षरता, वित्त सेवा
• पशुपालन, वाणिज्य, मछली पालन और सामाजिक न्याय

चारों राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिसेज
बैठक में चारों राज्यों ने अपनी नवाचारी योजनाओं और प्रभावी प्रथाओं का प्रस्तुतीकरण किया,
• छत्तीसगढ़: वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0, ब्लॉक-चेन आधारित सुरक्षित भूमि अभिलेख, AI आधारित विद्या समीक्षा केंद्र (VSK)
• मध्यप्रदेश: ग्रामीण पर्यटन विकास, ऊर्जा बचत एवं नवीकरणीय ऊर्जा नीति-2025, पीएम श्री टूरिज्म हेली सर्विस
• उत्तराखंड: किसान-से-आईटीबीपी आपूर्ति श्रृंखला योजना, डिजिटल डिपॉजिट रिफंड सिस्टम, स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवेनेशन अथॉरिटी (SARA)
• उत्तरप्रदेश: शहरी आवास सुधार योजनाएं, श्रम न्याय सेतु पोर्टल, सेवा मित्र नवाचार
बैठक का मुख्य उद्देश्य
बैठक का मुख्य उद्देश्य चारों राज्यों और केंद्र सरकार के बीच बेहतर संवाद, साझा समस्याओं का समाधान और विकास परियोजनाओं को प्रभावी बनाना था, इस बैठक से मध्य क्षेत्रीय परिषद की आगामी मुख्य बैठक के एजेंडे को अंतिम रूप दिया गया और राज्य स्तरीय समन्वय को मजबूत करने हेतु ठोस निर्णय लिए गए.
यह भी पढ़ें : CG News: सीएम साय ने किया बालक आश्रम का निरीक्षण, अतिरिक्त कक्ष निर्माण को दी मंजूरी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










