CG News: अबूझमाड़ में शांति और विकास की नई शुरुआत, CM साय ने किया पीस हाफ मैराथन का शुभारंभ
CG News: दो दिवसीय नारायणपुर प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अबूझमाड़ क्षेत्र में आयोजित पीस हाफ मैराथन का शुभारंभ किया, इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक, खेल और पर्यटन गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई, मुख्यमंत्री ने शांति स्थापना, आजीविका संवर्धन और स्थानीय सहभागिता को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का अवलोकन किया और लोगों से संवाद कर विश्वास को और मजबूत किया.
बाइकर्स को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री साय ने शांत सरोवर के समीप छत्तीसगढ़ राइडिंग क्लब के 40 बाइकर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, यह बाइकर्स दल नारायणपुर से सुदूर पर्यटन स्थल कच्चापाल तक यात्रा करेगा, इस पहल का उद्देश्य अबूझमाड़ की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और शांति के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचाना है.
शांत सरोवर में नौका विहार
बिजली गांव के समीप स्थित शांत सरोवर में मुख्यमंत्री साय ने वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद महेश कश्यप और लघु वनोपज संघ अध्यक्ष रूपसाय सलाम के साथ नौका विहार का आनंद लिया, यह पहल स्थानीय पर्यटन को प्रोत्साहित करने और क्षेत्र की प्राकृतिक धरोहर को पहचान दिलाने के उद्देश्य से की गई.

तीर-धनुष से खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन
बिंजली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय युवा तीरंदाज खिलाड़ियों से आत्मीय मुलाकात की और स्वयं तीर-धनुष उठाकर लक्ष्य साधा, उन्होंने कहा कि, बस्तर अंचल खेल प्रतिभाओं से समृद्ध है और आदिवासी समाज की पारंपरिक दक्षताओं को आधुनिक प्रशिक्षण से जोड़कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है.
शांति, विकास और विश्वास का संकल्प
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार जिला प्रशासन और सुरक्षा बलों के साथ मिलकर क्षेत्र में शांति स्थापना, आजीविका के अवसर बढ़ाने और खेलों के विकास के लिए समन्वित प्रयास कर रही है, इस अवसर पर मुख्यमंत्री सचिव राहुल भगत, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें : CG News: माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक राजिम कुंभ कल्प 2026, त्रिवेणी संगम पर धर्म–आस्था का महासमागम
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










