MP News: ग्वालियर में उद्योगपति से साइबर ठगी, ठगों ने लाखों रुपए अपने खाते में ट्रांसफर किए
MP News: ग्वालियर के उद्योगपति दुर्गा शंकर गत्ता से फेसबुक पर साइबर ठगों ने 1 करोड़ 41 लाख रुपए की ठगी की। ठगों ने खुद को इंग्लैंड की युवती बताकर भरोसा जीता और gold/dgmcoinfx.com वेबसाइट पर निवेश करवा लिया। साइबर क्राइम पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
उद्योगपति से लाखों की ठगी
ग्वालियर के मुरार क्षेत्र के काशीपुरा में रहने वाले 75 वर्षीय उद्योगपति दुर्गा शंकर गत्ता, जिनका पैकिंग मटेरियल का बड़ा कारोबार है, फेसबुक पर साइबर ठगों का शिकार बने। 28 जून को उन्हें इंग्लैंड की युवती बताने वाली प्रोफाइल से मैसेज आया। बातचीत के दौरान ठग ने भरोसा जीतने के लिए पहले कम रकम का निवेश करवाया और कुछ रकम लौटाकर विश्वास पक्का किया।
विश्वास में फंसकर छह महीने में 1.41 करोड़ का निवेश
विश्वास में आकर उद्योगपति ने छह महीनों में 50 से ज्यादा बार ऑनलाइन निवेश किया। ठगों की बताई वेबसाइट www.dgmcoinsvip.com पर रकम चार गुना बढ़ती दिखाई गई। समय आने पर जब बुजुर्ग उद्योगपति ने बड़ी रकम निकालनी चाही, ठग टैक्स और फीस की नई मांग करने लगे। तब उन्हें अहसास हुआ कि वे साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं। कुल निवेश की रकम 1 करोड़ 41 लाख रुपए थी।
साइबर क्राइम पुलिस की कार्रवा
बुजुर्ग ने साइबर क्राइम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच में पता चला कि रकम मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक समेत 12 से अधिक राज्यों के लगभग 300 बैंक खातों में ट्रांसफर हो चुकी थी। पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और उनकी पहचान तथा गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
यह भी पढ़े: MP News: मैहर में दर्दनाक हादसा, ट्रक रिवर्स होते ही ट्रक मालिक की मौत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










