Satna News: सतना में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने से भड़का जनआक्रोश, गांव में चक्का जाम

Satna News: सतना में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने से भड़का जनआक्रोश, गांव में चक्का जाम

Satna News: सतना में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने से भड़का जनआक्रोश, गांव में चक्का जाम

Satna News: सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र के मांद मोहन्ना गांव में रात में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने से तनाव बढ़ गया। ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर विरोध जताया। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच का आश्वासन दिया और दूसरी प्रतिमा लगाकर शांत कराया।

मंद मोहन्ना में अंबेडकर प्रतिमा तोड़ी

सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र के मांद मोहन्ना गांव में सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया। प्रतिमा के हाथ, किताब और सिर तोड़ दिए गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में तनाव बढ़ गया और लोग घटनास्थल पर जुटने लगे।

ग्रामीणों ने मांग की गिरफ्तारी

घटना के बाद अंबेडकर समर्थक और ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय से जुड़ने वाले मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इस चक्का जाम से यातायात लगभग एक घंटे तक बाधित रहा। ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और नाराजगी जताई। कुछ लोगों ने बताया कि रात करीब 9 बजे बदमाशों का पीछा भी किया गया, लेकिन वे भाग गए।

दूसरी प्रतिमा लगाकर शांत किया माहौल

सूचना मिलने पर कोलगवां थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर शांतिपूर्ण ढंग से मामला सुलझाने का प्रयास किया। पुलिस ने जांच कर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद दूसरी अंबेडकर प्रतिमा स्थापित कराई गई, जिससे ग्रामीणों का प्रदर्शन लगभग एक घंटे में शांत हो गया।

यह भी पढ़े: MP News: ग्वालियर में उद्योगपति से साइबर ठगी, ठगों ने लाखों रुपए अपने खाते में ट्रांसफर किए

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें