CG News: 11 फरवरी को साय कैबिनेट की बैठक: वित्त, अवसंरचना और विकास परियोजनाओं पर होगा विचार
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 11 फरवरी 2026 को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय के मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जाएगी, बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे, इस बैठक में राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री और संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित रहेंगे.
प्रमुख विभागों के एजेंडे होंगे प्रस्तुत
बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के कार्यक्रम, महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय और राज्य से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है, विभागीय अधिकारियों के अनुसार बैठक में वित्त, अवसंरचना, कृषि, उद्योग, ऊर्जा सहित अन्य प्रमुख विभागों के कई आवश्यक एजेंडे प्रस्तुत किए जाएंगे.

जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
कैबिनेट बैठक में राज्य में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा, इसका उद्देश्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को और गति देना है और सुनिश्चित करना है कि, योजनाओं का लाभ सभी पात्र वर्ग तक पहुंचे.
निवेश, रोजगार और विकास रोडमैप पर फोकस
बैठक में आगामी राज्य बजट में शामिल नई नीतियों और विकास परियोजनाओं पर भी निर्णय प्रक्रिया तेज की जा सकती है, साथ ही सरकार के विकास रोडमैप को गति देने के उद्देश्य से निवेश आकर्षण, रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और बुनियादी ढांचा उन्नयन से जुड़े प्रस्तावों पर गहन विचार-विमर्श होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें : CG News: जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










