Mauganj News: मऊगंज में खनन माफिया का आतंक, शिकायत पहुंची उच्च स्तर तक
Mauganj News: मऊगंज जिले में अवैध उत्खनन और खनिज माफिया के कथित आतंक को लेकर सोमवार को रीवा संभाग आयुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई। सामाजिक कार्यकर्ता और अधिवक्ता बीके माला ने आरोप लगाया कि खनिज विभाग के कुछ स्थानीय अधिकारी माफिया के साथ मिलीभगत कर उन्हें संरक्षण दे रहे हैं।
अवैध खनन पर शिकायत
शिकायत में बताया गया है कि हनुमना, नईगढ़ी और लोढ़ी क्षेत्र में आबादी के नजदीक अवैध रूप से क्रेशर संचालित किए जा रहे हैं और भारी ब्लास्टिंग हो रही है। इससे ग्रामीणों के कच्चे मकानों में दरारें आ गई हैं और कई घरों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है। अधिवक्ता का कहना है कि रात और सुबह के समय होने वाली ब्लास्टिंग से बच्चों और ग्रामीणों की जान को भी खतरा है।
रोकथाम नही उत्खनन जारी
बीके माला ने आरोप लगाया कि पहले भी कई बार शिकायतें की गईं और उच्च अधिकारियों ने जांच के निर्देश दिए, लेकिन स्थानीय स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि खनिज विभाग के अधिकारी मौके पर जाने से बचते हैं, जिसके कारण अवैध उत्खनन लगातार जारी है। यहां से निकलने वाली गिट्टी और पत्थर उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे क्षेत्रों में बेचे जा रहे हैं।
एनजीटी जाने की चेतावनी
सामाजिक कार्यकर्ता ने संभाग आयुक्त और मऊगंज कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द अवैध खनन और ब्लास्टिंग पर रोक नहीं लगी, तो वे राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) और अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। फिलहाल अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
यह भी पढ़ें: Satna News: सतना में रेत से भरा ट्रक पलटने से तीन घायल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










