CG News: छत्तीसगढ़ में वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 का राज्य स्तरीय शुभारंभ, केवाईसी से सुरक्षित बैंकिंग की शुरुआत
CG News: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता सप्ताह (FLW) 2026 का ग्यारहवाँ संस्करण 9 से 13 फरवरी 2026 तक पूरे देश में मनाया जा रहा है, इस वर्ष की थीम “केवाईसी – सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम” रखी गई है, जिसका उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद बैंकिंग प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करना है.
रायपुर में राज्य स्तरीय शुभारंभ
छत्तीसगढ़ में वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 का राज्य स्तरीय उद्घाटन रायपुर में किया गया, इस अवसर पर केवाईसी की महत्ता, केंद्रीय केवाईसी रजिस्ट्री (CKYCR) और खाता स्वच्छता जैसे विषयों पर आधारित चार जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया गया, इन पोस्टरों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि, अद्यतन केवाईसी न केवल वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि बैंकिंग धोखाधड़ी को रोकने में भी सहायक है.

मल्टीमीडिया जागरूकता अभियान
वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत RBI द्वारा थीम-आधारित मल्टीमीडिया जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, सभी बैंकों को निर्देशित किया गया है कि, वे अपने ग्राहकों को केवाईसी, सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय अनुशासन के विषय में निरंतर जागरूक करें.
समाज के हर वर्ग तक जागरूकता का संदेश
RBI का रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय पूरे राज्य में विभिन्न वर्गों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिनमें शामिल हैं,
• वरिष्ठ नागरिक
• स्वयं सहायता समूह
• ग्राम स्तरीय उद्यमी
• व्यावसायिक संवाददाता
• पुलिस अधिकारी
• कॉलेज एवं विश्वविद्यालय के छात्र
इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सुरक्षित बैंकिंग और वित्तीय साक्षरता का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुँचाना है.
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख अधिकारी
राज्य स्तरीय उद्घाटन कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख हैं
• श्रीमती रीनी अजित, क्षेत्रीय निदेशक, RBI छत्तीसगढ़
• ध्रुव गुप्ता (IPS), पुलिस महानिरीक्षक
• RBI, NABARD एवं MSME मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी
• छत्तीसगढ़ शासन के संस्थागत वित्त संचालनालय के अधिकारी
• विभिन्न बैंकों के नियंत्रक तथा राज्य एवं केंद्र सरकार के अन्य अधिकारी
नागरिकों के लिए संदेश
केवाईसी को अद्यतन रखकर और वित्तीय अनुशासन अपनाकर नागरिक
• सुरक्षित बैंकिंग सुनिश्चित कर सकते हैं,
• धोखाधड़ी और वित्तीय जोखिमों से बच सकते हैं,
• पारदर्शी और भरोसेमंद बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं,
वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 के माध्यम से RBI और छत्तीसगढ़ शासन डिजिटल, सुरक्षित और जिम्मेदार बैंकिंग के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं.
यह भी पढ़ें : CG News: एक क्लिक में राजस्व सेवाएँ: छत्तीसगढ़ में भुइयां चैटबॉट और ऑटो-डाइवर्ज़न सुविधा का राज्यव्यापी शुभारंभ
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










