MP Politics: परिसीमन बिल को लेकर कमलनाथ ने सांसदों से की विरोध की अपील, राहुल गांधी पहुंचे चेन्नई

MP Politics: परिसीमन बिल को लेकर कमलनाथ ने सांसदों से की विरोध की अपील, राहुल गांधी पहुंचे चेन्नई

MP Politics: परिसीमन बिल को लेकर कमलनाथ ने सांसदों से की विरोध की अपील, राहुल गांधी पहुंचे चेन्नई

MP Politics: परिसीमन बिल को लेकर देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने राज्य के विपक्षी सांसदों समेत देशभर के सांसदों से इस बिल का विरोध करने की अपील की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर कहा कि सांसदों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर संसद में परिसीमन बिल के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए.

कमलनाथ का भाजपा पर हमला: 27% ओबीसी आरक्षण के लिए हर स्तर पर लड़ाई का ऐलान

लोकतंत्र पर हमले का लगाया आरोप

कमलनाथ ने अपनी पोस्ट में लिखा कि परिसीमन बिल का विरोध करना हर सच्चे भारतीय का फर्ज है. उन्होंने आरोप लगाया कि नए परिसीमन के जरिए भाजपा लोकसभा सीटों का नक्शा इस तरह तैयार कराएगी, जिससे उसके विरोधी दलों और मतदाताओं के मत निष्प्रभावी हो सकते हैं. कमलनाथ ने इसे भारतीय लोकतंत्र पर हमला बताते हुए सभी से इसके खिलाफ एकजुट होने की अपील की.

Delimitation bill: वोट चोरी पकड़ी गई तो बीजेपी परिसीमन पर आ गई, राहुल गांधी  का आरोप delimitation bill women reservation Constitution amendment  Parliament session BJP Congress SP TMC Live Updates - national

राहुल गांधी ने भी उठाए सवाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी परिसीमन को लेकर लगातार विरोध जता रहे हैं. उन्होंने X पर पोस्ट कर डीएमके और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों का विरोध करने की अपील की. राहुल गांधी ने बताया कि INDIA गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के साथ वे चेन्नई जाकर स्टालिन से मुलाकात करेंगे, इसी कड़ी में सोनिया गांधी के नेतृत्व में INDIA ब्लॉक के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल चेन्नई में एमके स्टालिन से मिलने पहुंचा है. इस मुलाकात में परिसीमन बिल को लेकर चर्चा की जा रही है. विपक्षी दलों की कोशिश है कि इस मुद्दे पर डीएमके का समर्थन हासिल किया जाए और संसद में बिल का विरोध करने के लिए साझा रणनीति बनाई जाए.

डीएमके के रुख पर टिकी नजर

परिसीमन के मुद्दे पर डीएमके का रुख इस राजनीतिक घटनाक्रम में अहम माना जा रहा है. स्टालिन पहले ही सार्वजनिक रूप से परिसीमन बिल का समर्थन कर चुके हैं. ऐसे में अब चेन्नई में होने वाली बातचीत के बाद यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि INDIA गठबंधन डीएमके के रुख में बदलाव ला पाता है या नहीं, परिसीमन बिल को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर जारी राजनीतिक बहस का असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई दे रहा है. कमलनाथ ने प्रदेश के विपक्षी सांसदों से इस बिल के विरोध में एकजुट होने की अपील की है. अब इस मुद्दे पर संसद में विपक्ष की रणनीति और अलग-अलग दलों के रुख पर सबकी नजर रहेगी.

यह भी पढ़ें : MP News: विजय शाह पर नहीं चलेगा केस? अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “MP Politics: परिसीमन बिल को लेकर कमलनाथ ने सांसदों से की विरोध की अपील, राहुल गांधी पहुंचे चेन्नई”

Leave a Comment

और पढ़ें