Rewa News: रीवा में छात्र की मौत पर उबाल, प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

Rewa News: रीवा में छात्र की मौत पर उबाल, प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

Rewa News: रीवा में छात्र की मौत पर उबाल, प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

Rewa News: रीवा जिले के सोहागी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 16 वर्षीय छात्र अनुज नामदेव की मौत हो गई और पांच छात्र घायल हो गए। एक सप्ताह बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने 20 फरवरी को कमिश्नर कार्यालय के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी है।

समोसा खाने निकले छात्रों को कार ने मारी टक्कर

रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुअरा सहिजवार गांव के पास 7 फरवरी को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सीएम राइज स्कूल त्योंथर के छह छात्र लंच टाइम में दो बाइकों से समोसा खाने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक दूसरी बाइक से भी जा भिड़ी और सभी छात्र घायल हो गए।

इलाज में लापरवाही पर उठे सवाल

हादसे में गंभीर रूप से घायल 16 वर्षीय अनुज नामदेव को पहले त्योंथर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे प्रयागराज रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों दीपांशु पाल, सत्यम आदिवासी, कृष्णा आदिवासी और मन्नू आदिवासी सहित अन्य छात्रों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं था और घायलों को गोद में उठाकर अंदर ले जाना पड़ा।

गिरफ्तारी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी

घटना के एक सप्ताह बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परिजन आक्रोशित हैं। उनका आरोप है कि कार चालक प्रभावशाली व्यक्ति है, इसलिए कार्रवाई में देरी हो रही है, जबकि वह सीसीटीवी में कैद है। परिजनों ने 20 फरवरी को कमिश्नर कार्यालय के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी है। वहीं पुलिस का कहना है कि चालक की पहचान कर ली गई है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़े: Rewa News: रीवा में खेल का महाकुंभ, नौसेना प्रमुख करेंगे विजेताओं को सम्मानित

 

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें