CG News: बलौदाबाजार में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 80वां महाधिवेशन संपन्न, सीएम साय ने दो सामुदायिक भवनों के निर्माण की घोषणा की
CG News: बलौदाबाजार के ग्राम चांपा में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 80वां दो दिवसीय महाधिवेशन रविवार को सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रमेश बैस, खोडस राम कश्यप, टंकराम वर्मा और संत राम बालक दास महाराज सहित कई प्रमुख अतिथि उपस्थित रहे.
समाजिक भवनों के निर्माण की घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाज के दो सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए कुल 75 लाख रुपए देने की घोषणा की, इसमें नरदाहा स्थित केंद्रीय कार्यालय के लिए 50 लाख और बलौदा बाजार के लिए 25 लाख रुपए शामिल हैं, उन्होंने कहा कि, यह समाज मेहनतकश किसानों का है, जो राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है.
![]()
योजनाओं और प्रतिबद्धताओं की जानकारी
सीएम ने किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा की, उन्होंने नक्सलवाद समाप्त करने और बस्तर के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई, पहले सत्र में रमेश बैस ने कहा कि, ऐसे आयोजन समाज को जोड़ते हैं और आपसी मेलजोल बढ़ाते हैं, उन्होंने युवाओं से अपील की कि, वे सरकारी योजनाओं की जानकारी रखें और जरूरतमंदों तक उसका लाभ पहुंचाएं.
आध्यात्मिक दृष्टिकोण
संत राम बालक दास महाराज ने कहा कि, संत किसी एक जाति के नहीं होते, बल्कि पूरी मानवता के लिए काम करते हैं, उन्होंने अपनी 22 देशों की यात्रा के अनुभव साझा किए और कौशल्या माता के मंदिर व पार्टेश्वर धाम के निर्माण में समाज के सहयोग की आवश्यकता बताई.

समाज की गौरवशाली विरासत
केंद्रीय अध्यक्ष खोडस राम कश्यप ने समाज के महापुरुषों को याद किया, उन्होंने डॉ. खूबचंद बघेल और तुलाराम बरछिहा जैसे समाज सुधारकों का उल्लेख किया और समाज की एकता और संगठित शक्ति पर जोर दिया.
पारित प्रस्ताव
महाधिवेशन में दो अहम प्रस्ताव पारित किए गए
1. सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए उच्च सदन का गठन
2. पारिवारिक विवादों में पहले समाज स्तर पर सुलह की व्यवस्था अनिवार्य करना
अगला महाधिवेशन
घोषणा की गई कि, अगला महाधिवेशन वर्ष 2027 में धरसीवां राज में आयोजित होगा.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में बनेगा जल बोर्ड, शुद्ध जल और सीवरेज प्रबंधन में बड़ा कदम
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










