MP News: एमपी में सीएम का बड़ा ऐलान उड़द पर बोनस और कृषि योजनाओं के लिए 10,520 करोड़ की सौगात

MP News: एमपी में सीएम का बड़ा ऐलान उड़द पर बोनस और कृषि योजनाओं के लिए 10,520 करोड़ की सौगात

MP News: एमपी में सीएम का बड़ा ऐलान उड़द पर बोनस और कृषि योजनाओं के लिए 10,520 करोड़ की सौगात

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक में किसानों के हित में बड़े फैसले लिए गए। सरकार ने उड़द की फसल पर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस को मंजूरी दी है। साथ ही कृषि से जुड़ी 5 योजनाओं के लिए करीब ₹10,520 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।

किसानों के लिए बड़े फैसलों पर कैबिनेट की मुहर

मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य सरकार ने कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि मंजूर की। सरकार का कहना है कि प्राकृतिक खेती, तिलहन उत्पादन और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर विशेष जोर दिया जाएगा। इन योजनाओं के जरिए किसानों की आय बढ़ाने और उत्पादन क्षमता मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है।

उड़द पर ₹600 बोनस, सरसों पर भावांतर योजना लागू

कैबिनेट ने उड़द की फसल पर ₹600 प्रति क्विंटल बोनस देने के फैसले को औपचारिक मंजूरी दे दी है। सरकार अब किसानों को समर्थन मूल्य के अलावा अतिरिक्त बोनस राशि देगी।इसके अलावा सरसों की फसल पर भावांतर योजना लागू करने का भी निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 71 लाख टन अनुमानित उत्पादन के आधार पर भुगतान किया जाएगा। राज्य में सरसों उत्पादन में 28 प्रतिशत तक वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है।सरकार ने किसानों के हित में 3,285.50 करोड़ रुपए का अतिरिक्त प्रावधान भी किया है।

5 कृषि योजनाओं को 5 साल के लिए स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों का हित सर्वोपरि है और इसी उद्देश्य से 1 अप्रैल 2026 से आगामी पांच वर्षों के लिए 5 प्रमुख कृषि योजनाओं को जारी रखने की मंजूरी दी गई है।इनमें प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के लिए ₹2010 करोड़, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पर ड्रॉप मोर क्रॉप) के लिए ₹2400 करोड़ और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के लिए ₹3300 करोड़ की राशि मंजूर की गई है।

इन योजनाओं के तहत कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के विकास, माइक्रो इरिगेशन (ड्रिप और स्प्रिंकलर) को बढ़ावा देने, उत्पादन बढ़ाने और मिट्टी की उर्वरता सुधार पर काम किया जाएगा।इसके अलावा नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग और राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन को भी निरंतर जारी रखने की मंजूरी दी गई है।

 किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस

सरकार का कहना है कि इन फैसलों से प्रदेश में कृषि उत्पादन बढ़ेगा, लागत घटेगी और किसानों की आय में सुधार होगा। उड़द बोनस और सरसों भावांतर योजना से तिलहन और दलहन उत्पादन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Rewa News: रीवा में अधूरी सड़क-पुल के लिए युवक ने किया कलेक्टर कार्यालय में अनोखा प्रदर्शन, 15 मार्च तक चेतावनी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें