CG News : सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

CG News : सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

CG News : सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि गुणवत्ता में कमी पाई गई तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी और दोषी ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  – Roytarsnews

निर्माण के दौरान ही नियमित निरीक्षण के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क बनने के बाद निरीक्षण करने के बजाय निर्माण कार्य के दौरान ही अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड में जाकर निगरानी करनी चाहिए। इससे कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित होगी और आमजन को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा : मुख्यमंत्री साय – Media  Passion : Raipur News Chhattisgarh India

दूरस्थ गांवों को सड़क से जोड़ने पर जोर

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश के कई गांव ऐसे हैं जहां बरसात के दौरान संपर्क टूट जाता है। ऐसे क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर सड़कों और पुल-पुलियों से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जाए ताकि ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी न हो।

आधुनिक तकनीक से बनाए जाएं शासकीय भवन

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शासकीय भवनों के निर्माण में आधुनिक डिजाइन और तकनीक अपनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि भवनों का निर्माण उनकी उपयोगिता के अनुरूप होना चाहिए और भूमि के बेहतर उपयोग के लिए वर्टिकल संरचना को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़े : CG News : जशपुर बस हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया शोक

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें