CG News : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बधाई
CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफल हुए छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

सफल अभ्यर्थियों को दी विशेष शुभकामनाएँ
मुख्यमंत्री ने वैभवी अग्रवाल, दर्शना सिंह बघेल, डायमंड सिंह ध्रुव, रौनक अग्रवाल और संजय डहरिया को उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इन युवाओं की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना
मुख्यमंत्री साय ने सभी सफल अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे प्रशासनिक सेवाओं में रहकर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा करेंगे और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
यह भी पढ़े :CG News : सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










