Satna News: जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, इंजेक्शन के बाद तबीयत बिगड़ने का आरोप

Satna News: जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, इंजेक्शन के बाद तबीयत बिगड़ने का आरोप

Satna News: जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, इंजेक्शन के बाद तबीयत बिगड़ने का आरोप

Satna News: सतना जिला अस्पताल में शुक्रवार देर रात प्रसव के दौरान 20 वर्षीय महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है. परिवार का कहना है कि इंजेक्शन लगाए जाने के बाद महिला की हालत अचानक बिगड़ी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार दोपहर डॉक्टरों के पैनल ने महिला का पोस्टमार्टम किया.

जिस नसबंदी को परिवार ने समझा जिम्मेदारी का 'फुल स्टॉप', अस्पताल की लापरवाही  से बना आर्थिक बोझ|After sterilization done at Satna district hospital  failed victim family filed claim ...

मैहर से सतना किया गया था रेफर

मृतका की पहचान दीपांजलि साकेत के रूप में हुई है, जो मैहर जिले के भदनपुर की रहने वाली थीं. दीपांजलि अपने पति शिवा साकेत के साथ रहती थीं. उन्हें 16 सितंबर की रात सिविल अस्पताल मैहर से सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया था. रात करीब 11:30 बजे वह सतना पहुंचीं, जबकि 17 सितंबर को दोपहर 2:17 बजे उन्हें प्रसूता वार्ड में भर्ती किया गया. यह उनका पहला प्रसव था.

मृत बच्चे को जन्म देने के बाद बिगड़ी हालत

अस्पताल के मुताबिक, 18 सितंबर की रात करीब 11:20 बजे दीपांजलि ने लेबर रूम में मृत बच्चे को जन्म दिया. प्रसव के बाद उनका ब्लड प्रेशर तेजी से कम होने लगा और सांस लेने में परेशानी हुई. हालत गंभीर होने पर उन्हें हाई डिपेंडेंसी यूनिट में ले जाकर वेंटिलेटर सपोर्ट दिया गया, लेकिन करीब 11:30 बजे उनकी मौत हो गई. घटना के बाद एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया भी जिला अस्पताल पहुंचे और सिविल सर्जन से पूरे मामले की जानकारी ली.

इंजेक्शन के बाद हालत बिगड़ने का परिजनों का आरोप

दीपांजलि के पिता राजकुमार साकेत ने आरोप लगाया कि उल्टी होने के बाद ड्यूटी नर्स ने उनकी बेटी को इंजेक्शन लगाया था. इसके बाद उन्हें तेज दर्द हुआ और हालत बिगड़ने लगी. परिवार का आरोप है कि बाद में उन्हें लेबर रूम ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई. परिजनों ने ड्यूटी स्टाफ की भूमिका की जांच कराने की मांग की है. वहीं अस्पताल सूत्रों के अनुसार, प्रसव सीनियर रेजिडेंट डॉ. स्वाति ने कराया था और बच्चा मृत पैदा हुआ था.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

जिला अस्पताल के गायनिक विभाग की एचओडी डॉ. मंजू सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में लिया गया है और मृतका की केस हिस्ट्री से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है. महिला की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल मामले में परिजनों के आरोपों और अस्पताल की जानकारी के आधार पर जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें : MP News: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर कैलाश विजयवर्गीय का निशाना, DUSU रिजल्ट को लेकर भी साधा कांग्रेस पर निशाना

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें