Mauganj News: मऊगंज में पुरानी रंजिश में हत्या का मामला, 7 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mauganj News: मऊगंज में पुरानी रंजिश में हत्या का मामला, 7 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mauganj News: मऊगंज में पुरानी रंजिश में हत्या का मामला, 7 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mauganj News: मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र के ढाबा गौतमान गांव में पुरानी दुश्मनी के चलते हुई मारपीट और हत्या के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

लाठी-डंडों और टांगी से हमला

मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र अंतर्गत ढाबा गौतमान गांव में पुरानी रंजिश के चलते हुई हिंसक मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

थाना प्रभारी हनुमना अनिल काकड़े के अनुसार यह घटना 4 मार्च की शाम करीब 6:30 बजे की है। मामले में पीड़ित पूरनलाल पटेल की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों के साथ लंबे समय से चला आ रहा विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया।

परिवार पर किया गया जानलेवा हमला

शिकायत के मुताबिक बुद्धसेन साकेत और उसके साथियों ने कथित रूप से लाठी, डंडे, पत्थर और टांगी जैसे हथियारों के साथ पूरनलाल पटेल के परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में पूरनलाल, उनके भाई संदीप और माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

इलाज के दौरान हुई मौत

घटना में घायल रघुवीर पटेल, उनकी पत्नी फगुनी उर्फ लीलावती और बेटे संदीप को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना से संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा रेफर किया गया था। बताया जा रहा है कि रघुवीर पटेल की हालत ज्यादा गंभीर थी। उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले में हत्या की धाराएं जोड़ते हुए जांच को तेज कर दिया।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़े आरोपी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह और एसडीओपी सचि पाठक के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस विवाद में शामिल अन्य लोगों की पहचान भी कर ली गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Satna News: सतना के नागौद में 50 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या हिस्ट्रीशीटर की तलाश जारी 

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें