CG News: तेलंगाना में 130 माओवादी कैडर ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, भारी हथियारों के साथ आत्मसमर्पण

CG News: तेलंगाना में 130 माओवादी कैडर ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, भारी हथियारों के साथ आत्मसमर्पण

CG News: तेलंगाना में 130 माओवादी कैडर ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, भारी हथियारों के साथ आत्मसमर्पण

CG News: तेलंगाना में माओवादी संगठन को भारी झटका लगा है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के सामने 31 मार्च 2026 से पहले कुल 130 माओवादियों ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण किया। इसमें 3 स्टेट कमेटी सदस्य, 1 रीजनल कमेटी सदस्य, 10 डिवीजनल/डीवाईसीएम कैडर, 40 एरिया कमेटी सदस्य और लगभग 70 पार्टी सदस्य शामिल हैं।

बस्तर मूल के कई माओवादी शामिल

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी में बड़ी संख्या बस्तर मूल के कैडर शामिल हैं। विवरण के अनुसार:
• PLGA बटालियन – 42
• तेलंगाना स्टेट कमेटी – 30
• दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी – 32
• 2nd CRC – 16
• केंद्रीय समिति सदस्य देवजी की टीम – 10

देवजी के समर्पण से टूटने लगा माओवादी संगठन, कैडर एक-एक कर छोड़ रहे हिंसा का

भारी हथियार बरामद

इन माओवादियों पर कुल 4 करोड़ 18 लाख 20 हजार रुपए का ईनाम था। आत्मसमर्पण के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को भारी मात्रा में हथियार और युद्ध सामग्री भी सौंपी गई। बरामद हथियारों में शामिल हैं:
• 1 इंसास एलएमजी
• 21 AK-47
• 21 इंसास रायफल
• 20 एसएलआर
• 18 .303 रायफल
• 1 9 मिमी कार्बाइन
• 2 9 मिमी पिस्टल
• 2 8 मिमी बोल्ट-एक्शन रायफल
• 18 कंट्री मेड गन
• 2 BGL

मुख्यधारा में लौटने का निर्णय

सुरक्षा बलों के दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति के चलते माओवादी कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया, सरकार ने कहा कि जो भी उग्रवादी शांति और समाज की मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उनके लिए पुनर्वास और नई शुरुआत के सभी रास्ते खुले हैं।

यह भी पढ़ें : CG News : छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से शुरू होंगे ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026’

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें