CG News: शहीद वीर नारायण संग्रहालय: पूर्व नक्सलियों के लिए नया जीवन और साहस की कहानी का प्रत्यक्ष दर्शन
CG News: नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण संग्रहालय का भ्रमण बीजापुर पुनर्वास केंद्र से आए पूर्व नक्सलियों के लिए एक नया और प्रेरक अनुभव साबित हुआ। संग्रहालय में रखे मॉडल्स और प्रदर्शनों के माध्यम से उन्होंने वीर नारायण सिंह के साहस, संघर्ष और बलिदान की गाथा को करीब से जाना।

सामान्य जीवन का महत्व
पूर्व नक्सली ने कहा, “मैं करीब 10 साल तक संगठन में सक्रिय रहा। अब महसूस होता है कि बंदूक की दुनिया से लाख गुना बेहतर यह सामान्य जीवन है। संग्रहालय में वीर नारायण के जीवन के बारे में जानकर बहुत प्रेरणा मिली। कठिन परिस्थितियों में भी सही रास्ता चुना जा सकता है।”
हिंसा छोड़ने का सुकून
पूर्व नक्सली ने बताया, “मैं 8 साल तक संगठन से जुड़ी रही। अब लगता है, जैसे हम स्वर्ग छोड़कर नर्क में रह रहे थे। हिंसा का रास्ता बहुत बुरा होता है। सामान्य जीवन में लौटकर सुकून मिला है। संग्रहालय में वीर नारायण के संघर्ष और बलिदान की कहानी जानकर गर्व महसूस हुआ।”
वीर नारायण से मिली प्रेरणा
पूर्व नक्सली ने कहा, “संगठन में रहते हुए सिर्फ नफरत ही सीखने को मिली। संगठन छोड़ने के बाद अब राहत महसूस हो रही है। शहीद वीर नारायण की कहानी यह सिखाती है कि अभावों में रहते हुए भी बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सही रास्ते पर चलकर समाज के लिए काम किया जा सकता है, शहीद वीर नारायण संग्रहालय केवल इतिहास और स्मृति का केंद्र नहीं है, बल्कि यह साहस, संघर्ष और सही रास्ते की प्रेरणा देने वाला स्थल है। पूर्व नक्सलियों के अनुभव बताते हैं कि हिंसा छोड़कर सामान्य जीवन अपनाना ही असली सुकून और समाज के लिए योगदान का मार्ग है।
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़: वन, जलप्रपात, जनजातीय संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों के साथ विदेशी और देशी पर्यटकों का पसंदीदा गंतव्य
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










