CG News: कोल इंडिया वेज बोर्ड कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी, 1 मार्च 2026 से 31 मई 2026 तक लागू, हजारों कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

CG News: कोल इंडिया वेज बोर्ड कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी, 1 मार्च 2026 से 31 मई 2026 तक लागू, हजारों कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

CG News: कोल इंडिया वेज बोर्ड कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी, 1 मार्च 2026 से 31 मई 2026 तक लागू, हजारों कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

CG News: देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने अपने वेज बोर्ड कर्मचारियों के लिए परिवर्तशील महंगाई भत्ता (VDA) में बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार, संशोधित महंगाई भत्ता 1 मार्च 2026 से प्रभावी होगा और 31 मई 2026 तक लागू रहेगा। यह निर्णय कोल इंडिया और उसकी सभी सहायक कंपनियों में कार्यरत हजारों कर्मचारियों के लिए सीधे लाभकारी होगा।

आदेश में उल्लेखित बिंदु

कंपनी के कार्यालय ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि यह संशोधन दिसंबर 2025 तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2025) के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के औसत के आधार पर किया गया है। वेतन बोर्ड कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की गणना AICPI के निर्धारित आधार स्तर से की जाती है।

DA Hike: कोल इंडिया के वेज बोर्ड कर्मचारियों को होली का तोहफा, 24.5% महंगाई  भत्ता निर्धारित

मार्च से लाभ मिलेगा

एआईसीपीआई स्तर में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए, वेज बोर्ड कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 24.5 प्रतिशत प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। यह बढ़ा हुआ VDA 1 मार्च 2026 से 31 मई 2026 की अवधि के लिए देय होगा। कर्मचारियों को मार्च माह के वेतन से संशोधित दर का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

कर्मचारियों को बड़ी राहत

CIL में महंगाई भत्ता (VDA) तिमाही आधार पर संशोधित किया जाता है। कंपनी के नियमों के अनुसार, प्रत्येक वर्ष 1 मार्च, 1 जून, 1 सितंबर और 1 दिसंबर को एआईसीपीआई के औसत के आधार पर VDA में संशोधन होता है। इससे कोयला उद्योग से जुड़े कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलती है, कोल इंडिया और उसकी सहायक कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों को अब संशोधित दर के अनुसार महंगाई भत्ता का लाभ मिलेगा, जिससे उनके मासिक वेतन में बढ़ोतरी होगी और जीवन यापन में सकारात्मक बदलाव आएगा।

यह भी पढ़ें : CG News: शहीद वीर नारायण संग्रहालय: पूर्व नक्सलियों के लिए नया जीवन और साहस की कहानी का प्रत्यक्ष दर्शन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें