CG News: कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने दौरे में ग्रामीणों तक पहुंचाया शासन का संदेश, रोजगार और स्व-सहायता समूहों को मिला समर्थन

CG News: कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने दौरे में ग्रामीणों तक पहुंचाया शासन का संदेश, रोजगार और स्व-सहायता समूहों को मिला समर्थन

CG News: कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने दौरे में ग्रामीणों तक पहुंचाया शासन का संदेश, रोजगार और स्व-सहायता समूहों को मिला समर्थन

CG News: सुकमा जिले के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर अमित कुमार और पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने कोंटा विकासखंड के अंतिम छोर पर स्थित करीगुण्डम और निमलगुड़ा गांवों का दौरा किया। प्रशासनिक अमला नदी-नालों और घने जंगल-झाड़ियों को पार करते हुए बाइक से गांवों तक पहुंचा और ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की।

ग्रामीणों से किया संवाद

दौरे के दौरान कलेक्टर और एसपी सीधे ग्रामीणों के घरों तक पहुंचे और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण, शौचालय निर्माण और अन्य विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

रोजगार के अवसर

कलेक्टर के साथ जिला पंचायत सीईओ मुकुन्द ठाकुर और डीएफओ अक्षय भोंसले भी मौजूद रहे। मौके पर शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिक्षादूत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, फड़ मुंशी, सेल्समैन और आंगनबाड़ी सर्वेक्षक जैसे पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। इस पहल से युवाओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।

स्व-सहायता समूहों और आर्थिक पहल

कलेक्टर ने स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए निर्णय लिया कि शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर क्षेत्र में ईमली की खरीदी स्व सहायता समूहों के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी, जिससे ग्रामीणों और समूहों को आर्थिक लाभ मिलेगा।

राशन, पेयजल और विकास कार्य

राशन वितरण की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने नियमितता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने पेयजल और बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग रखी, जिस पर संबंधित विभागों को त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, निमलगुड़ा गांव में तालाब गहरीकरण, भूमि समतलीकरण, देवगुड़ी निर्माण और सड़क निर्माण के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

ग्रामीणों का अनुभव

ग्रामीणों से संवाद के दौरान कलेक्टर ने पूछा कि उन्हें नियमित रूप से राशन मिल रहा है या नहीं, आधार कार्ड और आयुष्मान कार्ड बना है या नहीं, बैंक खाते खुले हैं या नहीं, वन उपज संग्रहण हो रहा है या नहीं तथा प्रसव के लिए अस्पताल जाते हैं या नहीं। अधिकांश व्यवस्थाओं की जानकारी ग्रामीणों ने संतोषजनक बताई, प्रशासनिक टीम के इस दौरे से दूरस्थ गांवों में शासन के प्रति विश्वास और सकारात्मक माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने पहली बार वरिष्ठ अधिकारियों को अपने घर तक पहुंचते देखा और विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें : CG News: कोल इंडिया वेज बोर्ड कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी, 1 मार्च 2026 से 31 मई 2026 तक लागू, हजारों कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें