Satna News: सतना में वाहन चेकिंग के दौरान अवैध बंदूक और कारतूस बरामद तीन गिरफ्तार
Satna News: सतना सिविल लाइन पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक कार से 12 बोर की अवैध बंदूक और कारतूस बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पकडे गए
सतना सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार को पतेरी तिराहे के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक कार तेजी से आकर चाय दुकान के सामने रुकी। कार में बैठे तीन युवक पुलिस को संदिग्ध लगे।पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से 12 बोर की एक बंदूक और एक कारतूस बरामद हुआ। कार चालक की पहचान सचिन, 27 वर्ष, निवासी रजरवारा, थाना नागौद के रूप में हुई। उसके साथ गौरव कुमार, 21 वर्ष, निवासी मोरवा, जिला सिंगरौली और एक नाबालिग भी मौजूद था।

आरोपियों ने बंदूक का कोई वैध लाइसेंस पेश नहीं किया। पूछताछ में सचिन ने बताया कि उसने यह बंदूक और कारतूस 25 हजार रुपए में एक व्यक्ति से खरीदी थी।
पुलिस ने जब्त की कार और अवैध हथियार
पुलिस ने करीब 7 लाख रुपए कीमत की कार और 25 हजार रुपए की अवैध बंदूक जब्त कर ली है। सचिन और गौरव कुमार के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया।
यह भी पढ़ें: Sidhi News: सीधी में स्कूल से लौट रही बच्चियों को पैसे का लालच देने वाले दो संदिग्ध गिरफ्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |








