CG News: पूर्व विधायक मंगली बाई रावटे के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अविभाजित मध्य प्रदेश विधानसभा की पूर्व सदस्य मंगली बाई रावटे के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय मंगली बाई रावटे अत्यंत सरल, विनम्र और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व की धनी थीं। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज के लोगों के सुख-दुःख में सदैव सहभागिता निभाई और सेवा व सहयोग की भावना से कार्य किया।

समाजसेवा के प्रति समर्पित था उनका जीवन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मंगली बाई रावटे के व्यक्तित्व में मानवीय संवेदनाएँ, सामाजिक प्रतिबद्धता और सेवा का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता था। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कार्य करते हुए हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी। उनके निधन से समाज ने एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
सदन की ओर से दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने विधानसभा सदन की ओर से दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस कठिन समय में इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और पिछड़ा वर्ग विकास के लिए 6976 करोड़ का बजट पास
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










