CG News: अवैध अफीम की खेती पर सख्त हुए सीएम साय, जिलों में सर्वे के निर्देश

CG News: अवैध अफीम की खेती पर सख्त हुए सीएम साय, जिलों में सर्वे के निर्देश

CG News: अवैध अफीम की खेती पर सख्त हुए सीएम साय, जिलों में सर्वे के निर्देश

CG News: छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती के मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पर सख्त रुख अपनाया है, उन्होंने साफ कहा है कि प्रदेश में किसी भी स्थिति में अवैध मादक पदार्थों की खेती को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

जिलों में होगा व्यापक सर्वे

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख विभाग के आयुक्त ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए हैं, कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक सर्वे कराने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही 15 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजने के लिए कहा गया है, जिसमें यह प्रमाणित किया जाएगा कि जिले में कहीं भी अवैध अफीम की खेती नहीं हो रही है.

CG News: अवैध अफीम की खेती पर मुख्यमंत्री साय का कड़ा रुख,

दुर्ग जिले में तीन आरोपी गिरफ्तार

हाल ही में दुर्ग जिला के समोदा गांव में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया था, प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, मौके से बड़ी मात्रा में अफीम के पौधे जब्त कर नष्ट किए गए और आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया, इसके अलावा अवैध कब्जे को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया.

बलरामपुर में 2 करोड़ की अफीम जब्त

इसी तरह बलरामपुर-रामानुजगंज जिला के तुर्रीपानी गांव में राजस्व, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 1.47 एकड़ जमीन पर की जा रही अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया, कार्रवाई के दौरान लगभग 18 क्विंटल 83 किलोग्राम अफीम के पौधे जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है, इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 और 18 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

मादक पदार्थों पर जीरो टॉलरेंस

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है, उन्होंने साफ कहा कि, मादक पदार्थों की खेती, भंडारण, परिवहन या व्यापार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : CG News: नवा रायपुर में ‘आदि परब-2026’, दो दिन तक दिखेगी जनजातीय संस्कृति की अनोखी झलक

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें