CG News: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, छत्तीसगढ़ के किसानों को मिले 498.83 करोड़

CG News: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, छत्तीसगढ़ के किसानों को मिले 498.83 करोड़

CG News: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त, छत्तीसगढ़ के किसानों को मिले 498.83 करोड़

CG News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम की राजधानी गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की, इस दौरान देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में लगभग 18,640 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई.

छत्तीसगढ़ के किसानों को मिला 498.83 करोड़

इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 71 हजार किसानों के खातों में करीब 498.83 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए, इस अवसर पर रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया.

CG News: प्रधानमंत्री खातों में भेजेंगे सम्मान निधि की किस्त

मुख्यमंत्री साय ने किसानों को किया संबोधित

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह दिन प्रदेश के किसान भाइयों और बहनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत किसानों को हर साल तीन किस्तों में कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है.

किसानों को मिल चुकी है बड़ी राशि

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत अब तक छत्तीसगढ़ के किसानों को 11,283 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिल चुकी है, उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और सरकार बनने के बाद सबसे पहले किसानों को बोनस राशि दी गई.

PM Kisan 22nd Installment: छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों को मिले 498

धान खरीदी में छत्तीसगढ़ आगे

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहां किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जा रहा है, साथ ही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के 48 घंटे के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है.

कृषक उन्नति योजना से भी राहत

राज्य सरकार की कृषक उन्नति योजना के तहत 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में होली से पहले 10,324 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई, सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो-कुटकी, रागी और कपास जैसी फसलों की खेती को बढ़ावा दे रही है, सिंचाई के लिए कृषि पंपों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए बजट में 5,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, वहीं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए 40 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है.

कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक अनुज शर्मा, बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, कृषि विभाग के संचालक राहुल देव और डॉ. गिरीश चंदेल सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें : CG News: मैनपाट में 12 एकड़ में बनेगा आधुनिक पर्यटन परिसर, बढ़ेगा पर्यटन और रोजगार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें