CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी को टाटा सिएरा कार भेंट कर किया सम्मानित
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित समारोह में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी को Tata Sierra कार उपहार स्वरूप भेंट कर सम्मानित किया, इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपलब्धि ने देश का गौरव बढ़ाया है.
विश्व कप जीतने वाली टीम को प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला क्रिकेट टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे देश का सम्मान बढ़ा है, उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए टाटा मोटर्स द्वारा कार भेंट करने की पहल की भी सराहना की.

खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा दे रही सरकार
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, राज्य सरकार खेल अधोसंरचना के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जिससे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें.
बस्तर और सरगुजा ओलंपिक से बढ़ रहा खेलों का दायरा
मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर ओलंपिक और सरगुजा ओलंपिक जैसे आयोजनों से सुदूर क्षेत्रों के युवा भी खेलों से जुड़ रहे हैं, इसके अलावा नेशनल ट्राइबल गेम्स की मेजबानी मिलने से भी प्रदेश में खेलों के लिए सकारात्मक माहौल बन रहा है.
बेटियों के लिए प्रेरणा बनी आकांक्षा
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सफलता प्रदेश की बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी, उन्होंने आकांक्षा सत्यवंशी के आत्मविश्वास और ऊर्जा की सराहना करते हुए कहा कि उनका जज्बा टीम को भविष्य में और बड़ी सफलताएं दिलाएगा.
मुख्यमंत्री के प्रोत्साहन से बढ़ा मनोबल
इस अवसर पर आकांक्षा सत्यवंशी ने कहा कि विश्व कप जीतकर लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूरी टीम का उत्साहवर्धन किया, उनका स्नेह और प्रोत्साहन हमेशा खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाता है.
टाटा मोटर्स ने दी सिएरा एसयूवी
गौरतलब है कि ICC महिला विश्व कप 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में टाटा मोटर्स ने खिलाड़ियों को Tata Sierra एसयूवी कार उपहार में देने की घोषणा की थी, इसी क्रम में छत्तीसगढ़ की आकांक्षा सत्यवंशी को भी यह सम्मान दिया गया.
यह भी पढ़ें : CG News: अमृत मित्र महोत्सव में छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने बढ़ाया प्रदेश का मान, दिल्ली में साझा किए अनुभव
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









