CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक, विधानसभा सत्र और अहम विधेयकों पर हुई चर्चा
CG News: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित की गई, इस बैठक में आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र की रणनीति और कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की गई.
विधानसभा में पेश होने वाले विधेयकों पर मंथन
बैठक में खास तौर पर आने वाले विधानसभा सत्र में पेश किए जाने वाले महत्वपूर्ण विधेयकों पर विस्तार से चर्चा हुई, बजट सत्र के दौरान प्रस्तावित धर्मांतरण विरोधी कानून सहित कई अहम विधेयकों को सदन में पेश करने की रणनीति पर विधायकों के साथ विचार-विमर्श किया गया.

राष्ट्रीय राजनीति पर भी हुई चर्चा
बैठक में राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा की गई, खासकर पश्चिम बंगाल और असम में होने वाले आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पर भी विचार किया गया, इस बैठक में प्रदेश के सभी भाजपा विधायक मौजूद रहे और विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव भी साझा किए, बैठक का मुख्य उद्देश्य विधानसभा सत्र के दौरान पार्टी की रणनीति को मजबूत बनाना और विधायकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था.

विधायकों को दिए गए विशेष निर्देश
बैठक के बाद वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक ने मीडिया से चर्चा में बताया कि आगामी विधानसभा सत्र को लेकर रणनीति तय की गई है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी विधायकों को सत्र के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं.
जल्द पेश होंगे कई अहम विधेयक
धरमलाल कौशिक ने बताया कि आने वाले दिनों में विधानसभा में कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे, जिन पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई, विधायकों ने भी आगामी सत्र को लेकर अपने सुझाव साझा किए और पार्टी की रणनीति को मजबूत बनाने पर जोर दिया.
यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी को टाटा सिएरा कार भेंट कर किया सम्मानित
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










