CG News: सरगुजा ओलंपिक बना खेल प्रतिभाओं का बड़ा मंच, लाखों युवा रच रहे नया इतिहास

CG News: सरगुजा ओलंपिक बना खेल प्रतिभाओं का बड़ा मंच, लाखों युवा रच रहे नया इतिहास

CG News: सरगुजा ओलंपिक बना खेल प्रतिभाओं का बड़ा मंच, लाखों युवा रच रहे नया इतिहास

CG News: अपनी समृद्ध संस्कृति और आदिवासी परंपराओं के लिए पहचाना जाने वाला छत्तीसगढ़ अब खेलों के क्षेत्र में भी नई पहचान बना रहा है, बस्तर ओलंपिक की सफलता के बाद अब सरगुजा ओलंपिक 2025-26 उत्तर छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का बड़ा मंच बन गया है.

खेलों से सामाजिक परिवर्तन की पहल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार खेलों को सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनाने की दिशा में काम कर रही है, उनका मानना है कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, टीमवर्क और आत्मविश्वास जैसे जीवन मूल्यों को भी विकसित करते हैं, सरगुजा ओलंपिक में लगभग 3 लाख 50 हजार खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है, यह संख्या इस आयोजन की लोकप्रियता और युवाओं में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाती है.

CG News: बस्तर के बाद सरगुजा ओलंपिक बना खेल प्रतिभाओं का मंच

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी

इस आयोजन की सबसे खास बात महिलाओं की बड़ी भागीदारी है,
• लगभग 1.89 लाख महिला खिलाड़ी
• करीब 1.59 लाख पुरुष खिलाड़ी
यह आंकड़ा ग्रामीण और आदिवासी समाज में महिलाओं के बढ़ते आत्मविश्वास और सामाजिक बदलाव को दर्शाता है.

12 खेल विधाओं में प्रतियोगिता
सरगुजा ओलंपिक में कुल 12 खेल विधाओं को शामिल किया गया है, जिनमें प्रमुख हैं –
• कबड्डी
• खो-खो
• तीरंदाजी
• फुटबॉल
• वॉलीबॉल
• हॉकी
• कुश्ती
• रस्साकसी
पारंपरिक और आधुनिक खेलों का यह संतुलन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर दे रहा है.

आदिवासी अंचल की प्रतिभाओं को सरगुजा ओलंपिक से मिल रहा सशक्त मंच : श्री  रामविचार नेताम - Saahas Samachar - Online News Portal for Daily Hindi News  and Updates with weekly E-paper

“गजरु” शुभंकर बना आकर्षण का केंद्र

सरगुजा ओलंपिक का शुभंकर “गजरु” हाथी की आकृति पर आधारित है, जो शक्ति, धैर्य और एकता का प्रतीक है, इसका लोगो टाइगर पॉइंट जलप्रपात को दर्शाता है, जो मैनपाट की प्राकृतिक सुंदरता को दिखाता है,
सरगुजा ओलंपिक का आयोजन तीन स्तरों पर किया जा रहा है –
• विकासखंड स्तर
• जिला स्तर
• संभाग स्तर
इस व्यवस्था से गांव-गांव के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है.

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच

सरकार ने घोषणा की है कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य की खेल अकादमियों में प्रवेश दिया जाएगा और उन्हें यूथ आइकॉन के रूप में भी पहचान दी जाएगी, छत्तीसगढ़ को खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की मेजबानी भी मिली है, यह प्रतियोगिता 25 मार्च से 6 अप्रैल 2026 तक रायपुर, बस्तर और सरगुजा में आयोजित की जाएगी.

खेलों से बदल रही ग्रामीण तस्वीर

सरगुजा ओलंपिक के कारण हजारों युवा खेलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं और नशे तथा नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, यह आयोजन अब छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और आदिवासी युवाओं की प्रतिभा को पहचान दिलाने का एक बड़ा खेल आंदोलन बन चुका है.

यह भी पढ़ें : CG News: नवागढ़ में मिले 5वीं–6वीं शताब्दी के पुरातात्विक अवशेषों के सर्वे के निर्देश, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लिया संज्ञान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें