CG News: मिशन कर्मयोगी के तहत राज्य स्तरीय समिति की पहली बैठक 17 मार्च को, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण पर होगा मंथन

CG News: मिशन कर्मयोगी के तहत राज्य स्तरीय समिति की पहली बैठक 17 मार्च को, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण पर होगा मंथन

CG News: मिशन कर्मयोगी के तहत राज्य स्तरीय समिति की पहली बैठक 17 मार्च को, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण पर होगा मंथन

CG News: छतीसगढ़ में प्रशासनिक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए चलाए जा रहे मिशन कर्मयोगी को नई गति देने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय समिति की पहली बैठक 17 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी, यह बैठक महानदी भवन में अपराह्न 4 बजे आयोजित होगी, जिसकी अध्यक्षता राज्य के मुख्य सचिव करेंगे, बैठक हाइब्रिड मोड में आयोजित होगी, जिसमें अधिकारी भौतिक रूप से और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भी शामिल हो सकेंगे.

विभागों के बीच समन्वय पर रहेगा जोर

सामान्य प्रशासन विभाग के मार्गदर्शन में गठित “छत्तीसगढ़ राज्य क्षमता निर्माण क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति” का मुख्य उद्देश्य राज्य में मिशन कर्मयोगी के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा करना है, इसके साथ ही विभिन्न विभागों में संचालित प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा की जाएगी, ताकि प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके.

छत्तीसगढ़ में मिशन कर्मयोगी को गति देने की पहल, राज्य स्तरीय समिति की पहली  बैठक 17 मार्च को - Saahas Samachar - Online News Portal for Daily Hindi News  and Updates with

iGOT प्लेटफॉर्म के उपयोग की होगी समीक्षा

बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उपयोग किए जा रहे डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म iGOT कर्मयोगी के उपयोग की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी, साथ ही यह भी देखा जाएगा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी तथा परिणाम आधारित कैसे बनाया जा सकता है.

AI और डिजिटल लर्निंग पर भी होगा मंथन

बैठक के एजेंडे में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा प्रस्तावित है, इनमें राज्य के प्रशिक्षण संस्थानों की भूमिका को मजबूत करना, डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देना और प्रशिक्षण प्रक्रियाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की संभावनाओं पर विचार शामिल है, इसके अलावा राज्य स्तर से प्राप्त सुझावों को संकलित कर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले विभागीय शिखर सम्मेलन के लिए अनुशंसाएं भी तैयार की जाएंगी.

वरिष्ठ अधिकारी और नोडल अधिकारी होंगे शामिल

इस बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि और संबंधित विभागों के नोडल अधिकारी भाग लेंगे, इस पहल का उद्देश्य प्रशासनिक क्षमता निर्माण को संस्थागत रूप देना और प्रशिक्षण व्यवस्था को अधिक आधुनिक व प्रभावी बनाना है.

यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुरू की सुरभि गौधाम योजना, गौसंरक्षण के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा नया आधार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें