Rewa News: रीवा SDM कार्यालय में शराब पीते मिले कर्मचारी, 24 घंटे में मांगा जवाब; जांच समिति गठित

Rewa News: रीवा SDM कार्यालय में शराब पीते मिले कर्मचारी, 24 घंटे में मांगा जवाब; जांच समिति गठित

Rewa News: रीवा SDM कार्यालय में शराब पीते मिले कर्मचारी, 24 घंटे में मांगा जवाब; जांच समिति गठित

Rewa News: रीवा के हुजूर एसडीएम कार्यालय में रात के समय शराब पीने के मामले ने प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है, मामले के सामने आने के बाद एसडीएम डॉ. अनुराग तिवारी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक वर्ग-3 के दो कर्मचारियों दिलीप पाल और धर्मेन्द्र पटेल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, दोनों कर्मचारियों से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है, वहीं पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया है.

रीवा के एसडीएम कार्यालय में शराब पार्टी

रात 10 बजे कार्यालय में शराब पीने का आरोप

एसडीएम द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि मीडिया में प्रसारित खबरों के अनुसार 13 मार्च की रात करीब 10 बजे दोनों कर्मचारी एसडीएम कार्यालय के अंदर शराब पीते हुए दिखाई दिए थे, इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी, एसडीएम डॉ. अनुराग तिवारी ने नोटिस में कहा कि इस प्रकार का कृत्य शासकीय कार्यालय की गरिमा और छवि को धूमिल करने वाला है, साथ ही यह आचरण कर्मचारियों की लापरवाही और अनुशासनहीनता को दर्शाता है, जो मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के पूरी तरह विपरीत है.

24 घंटे में देना होगा स्पष्टीकरण

प्रशासन की ओर से दोनों कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो दोनों कर्मचारियों के खिलाफ एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित

मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसडीएम ने नायब तहसीलदार (हुजूर) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है, इस समिति को पूरे मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है, एसडीएम ने जांच समिति को निर्देश दिया है कि वह दो दिनों के भीतर पूरे मामले की जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करे, ताकि दोषी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सके.

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में गैस संकट! एजेंसी के बाहर लंबी कतारें, महिलाएं घंटों इंतजार के बाद लौटीं खाली हाथ

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें