CG News: छत्तीसगढ़ को मिली DM कार्डियोलॉजी की 2 सीटें, डॉक्टरों और छात्राओं ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

CG News: छत्तीसगढ़ को मिली DM कार्डियोलॉजी की 2 सीटें, डॉक्टरों और छात्राओं ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

CG News: छत्तीसगढ़ को मिली DM कार्डियोलॉजी की 2 सीटें, डॉक्टरों और छात्राओं ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात

CG News: राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में चिकित्सक संगठन और मेडिकल छात्राओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ को डीएम कार्डियोलॉजी की दो सीटें मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया.

शिक्षा और स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है, उन्होंने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों ही सरकार की प्राथमिकता में हैं, ताकि प्रदेशवासियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें.

छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी खबर, अब दिल के इलाज के लिए मिलेंगी और विशेषज्ञ सेवाएं  | Chhattisgarh Dm Cardiology 2 Seats Vishnu Deo Sai Raipur | Asianet News  Hindi

स्वास्थ्य केंद्रों में बढ़ाई जा रही सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, इससे लोगों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों में जाने की आवश्यकता कम होगी.

मेडिकल शिक्षा में हुआ बड़ा विस्तार

मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले प्रदेश में केवल एक मेडिकल कॉलेज था, जिसमें लगभग 100 से 150 सीटें थीं, आज छत्तीसगढ़ में 14 मेडिकल कॉलेज स्थापित हो चुके हैं, जिनमें लगभग 1400 सीटें उपलब्ध हैं, इसके साथ ही फिजियोथेरेपी, नर्सिंग और अन्य उच्च शिक्षण संस्थान भी शुरू किए गए हैं.

CG News: छत्तीसगढ़ को मिली डीएम कार्डियोलॉजी की 2 सीटें,

नवा रायपुर में बनेगी मेडिको सिटी

मुख्यमंत्री ने कहा कि, नवा रायपुर में मेडिको सिटी की स्थापना की जा रही है, जहां बड़े सुपरस्पेशलिटी अस्पताल बनाए जाएंगे, इससे प्रदेश के लोगों को आधुनिक और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ को डीएम कार्डियोलॉजी की दो सीटें प्रदान किए जाने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के प्रति आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर तुलसी कौशिक, डॉ. देवेंद्र कश्यप सहित कई मेडिकल छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें : CG News: असम विधानसभा चुनाव एक चरण में, भाजपा प्रचंड बहुमत से बनाएगी सरकार – ओपी चौधरी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें