CG News: बिजली बिल भुगतान योजना के नाम पर फर्जी लिंक से बचें, पावर कंपनी की उपभोक्ताओं से अपील
CG News: छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं को साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील की है, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के नाम पर किसी भी अनजान व्हाट्सएप, ई-मेल या एसएमएस में आए लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी एपीके फाइल को डाउनलोड करने से बचें.
फर्जी लिंक और एपीके फाइल से रहें दूर
पॉवर कंपनी ने चेतावनी दी है कि मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के नाम पर साइबर ठग फर्जी लिंक भेज सकते हैं, कंपनी ने साफ कहा है कि वह अपनी किसी भी योजना या सेवा के लिए कभी भी एपीके फाइल या संदिग्ध वेब लिंक नहीं भेजती.

केवल आधिकारिक माध्यम से करें भुगतान
छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह के अनुसार बिजली बिल का भुगतान केवल आधिकारिक माध्यमों से ही करना चाहिए, उपभोक्ता मोर बिजली मोबाइल एप, कंपनी की वेबसाइट, एटीपी केंद्र या नजदीकी कार्यालय में ही भुगतान करें, साथ ही किसी भी कर्मचारी को नकद भुगतान न करने की सलाह दी गई है.
आधिकारिक ऐप यहीं से डाउनलोड करें
कंपनी ने बताया कि मोर बिजली मोबाइल एप को केवल गूगल प्ले या एप्पल प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें, किसी अन्य वेबसाइट या लिंक से ऐप डाउनलोड करना सुरक्षित नहीं है, पॉवर कंपनी ने बताया कि बिजली बिल या अन्य सूचनाओं से संबंधित संदेश उपभोक्ताओं को केवल CSPDCL-S सेंडर आईडी से ही भेजे जाते हैं, यदि किसी अन्य आईडी से संदेश प्राप्त होता है, तो उसे संदिग्ध मानकर अनदेखा करें.
जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना या बिजली सेवाओं से जुड़ी जानकारी के लिए उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं या नजदीकी सीएसपीडीसीएल के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ को मिली DM कार्डियोलॉजी की 2 सीटें, डॉक्टरों और छात्राओं ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










