CG News: स्वतंत्रता सेनानी प्रतिनिधिमंडल ने सीएम साय से की सौजन्य मुलाकात, परिवार सम्मान समारोह के लिए दिया आमंत्रण
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की, इस दौरान उन्हें 23 मार्च को बेमेतरा में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार सम्मान समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया.

सेनानियों के योगदान को बताया अमूल्य
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का योगदान देश के इतिहास में अमूल्य है, उनके त्याग और बलिदान के कारण ही आज देश स्वतंत्र है और उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है, इस अवसर पर प्रहलाद रजक, संस्था के अध्यक्ष डॉ. शिरीष शर्मा, डॉ. शिवेन्द्र त्रिपाठी, ललित मिश्रा और विनायक दीवान सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे.
नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि, सेनानी परिवारों का सम्मान केवल कृतज्ञता प्रकट करना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को देशभक्ति, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना से जोड़ने का सशक्त माध्यम है, ऐसे आयोजन राष्ट्रीय मूल्यों को मजबूत करते हैं और देश के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाते हैं.
यह भी पढ़ें : CG News: मिलिट्री पाइप बैंड प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का जलवा, राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया तृतीय स्थान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









