CG News: 11 वर्षीय बच्चे की जटिल हृदय सर्जरी में ऐतिहासिक सफलता, अंबेडकर अस्पताल ने रचा कीर्तिमान

CG News: 11 वर्षीय बच्चे की जटिल हृदय सर्जरी में ऐतिहासिक सफलता, अंबेडकर अस्पताल ने रचा कीर्तिमान

CG News: 11 वर्षीय बच्चे की जटिल हृदय सर्जरी में ऐतिहासिक सफलता, अंबेडकर अस्पताल ने रचा कीर्तिमान

CG News: डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय, जो पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध है, के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने एक जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की, टीम ने 11 वर्षीय बच्चे के हृदय से चिपके दुर्लभ स्टेज-3 थायमोमा (टाइप-बी) को निकालकर नया कीर्तिमान स्थापित किया.

सबसे कम उम्र का दुर्लभ मामला

अब तक मेडिकल जर्नल में इस प्रकार के कैंसर का सबसे कम उम्र का मामला 12 वर्ष का दर्ज था, जबकि छत्तीसगढ़ में 11 वर्षीय बच्चे में यह बीमारी पाई गई, इस जटिल सर्जरी को विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू और उनकी टीम ने सफलतापूर्वक पूरा किया.

CG Health: आंबेडकर अस्पताल में पांच माह से हार्ट सर्जरी बंद, दर-दर भटकने को  मजबूर मरीज… | Heart Surgery Stopped In Ambedkar Hospital For Five Months

कई अंगों से चिपका था ट्यूमर

डॉक्टरों के अनुसार यह ट्यूमर सामान्यतः 40–60 वर्ष की आयु में पाया जाता है और बच्चों में बेहद दुर्लभ होता है, यह हृदय, पेरिकार्डियम, एओर्टा, पल्मोनरी आर्टरी, लेफ्ट एट्रियम और फेफड़े से चिपका हुआ था, ऐसी स्थिति में सर्जरी अत्यंत जोखिमपूर्ण मानी जाती है, जिसे हार्ट-लंग मशीन की मदद से संभव बनाया गया.

ड्यूल एप्रोच तकनीक का इस्तेमाल

सर्जरी के दौरान ड्यूल एप्रोच तकनीक अपनाई गई, जिसमें स्टर्नोटॉमी और थोरेक्टोमी दोनों प्रक्रियाएं शामिल थीं, मुख्य ट्यूमर के साथ फेफड़े में मौजूद तीन अन्य सैटेलाइट ट्यूमर को भी सावधानीपूर्वक निकाला गया, जिससे कैंसर के दोबारा फैलने की संभावना कम हो सके.

चार घंटे तक चला ऑपरेशन

करीब चार घंटे चली इस जटिल सर्जरी में हार्ट की झिल्ली, फ्रेनिक नर्व और फेफड़े के कुछ हिस्सों को हटाना पड़ा, साथ ही लेफ्ट एट्रियम की मरम्मत भी की गई, ऑपरेशन के दौरान मरीज को चार यूनिट रक्त चढ़ाया गया और हर स्थिति से निपटने के लिए विशेष उपकरण तैयार रखे गए थे.

राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

चांपा निवासी इस बच्चे को छह महीने से सीने में दर्द और सांस की तकलीफ थी, कई अस्पतालों द्वारा मना किए जाने के बाद अंबेडकर अस्पताल में सर्जरी की गई, ऑपरेशन के बाद रेडिएशन थेरेपी दी गई और अब बच्चा पूरी तरह स्वस्थ होकर फिर से स्कूल जाने लगा है, इस दुर्लभ सर्जरी को राष्ट्रीय कैंसर सर्जरी सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया, जहां इसे बेस्ट पेपर अवार्ड से सम्मानित किया गया, अब इसे अंतरराष्ट्रीय मेडिकल जर्नल में प्रकाशित करने की तैयारी की जा रही है.

प्रदेश का अग्रणी चिकित्सा केंद्र

डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में छाती और फेफड़ों से जुड़ी जटिल सर्जरी का प्रमुख केंद्र बन चुका है, यहां लगभग 95% ऐसी सर्जरी सफलतापूर्वक की जाती हैं, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस उपलब्धि पर मेडिकल टीम को बधाई दी, वहीं डॉ. विवेक चौधरी और डॉ. संतोष सोनकर ने इसे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया.

यह भी पढ़ें : CG News: स्वतंत्रता सेनानी प्रतिनिधिमंडल ने सीएम साय से की सौजन्य मुलाकात, परिवार सम्मान समारोह के लिए दिया आमंत्रण

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें