CG News: अनुसूचित जाति विकास के लिए ₹12,970 करोड़ का बजट पारित, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने गिनाईं प्राथमिकताएं
CG News: अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने विधानसभा में विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए बताया कि, सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े वर्गों के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार गुरु घासीदास के “मनखे-मनखे एक समान” के संदेश पर कार्य कर रही है.
बजट में हुई उल्लेखनीय वृद्धि
मंत्री ने जानकारी दी कि, अनुसूचित जाति कल्याण के लिए 7.15 करोड़ रुपये और उपयोजना के लिए 565.89 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, कुल मिलाकर 573.04 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7.88% अधिक है, राज्य के मुख्य बजट में अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत विभिन्न विभागों के माध्यम से कुल 12,970 करोड़ रुपये का समेकित प्रावधान किया गया है, यह राशि अधोसंरचना और विकास योजनाओं में खर्च की जाएगी, जिससे व्यापक लाभ मिलेगा.

नई योजनाओं पर विशेष फोकस
बजट में मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना सहित कई नई योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है, अनुसूचित जाति विकास संचालनालय की स्थापना के लिए 30 नए पदों के सृजन हेतु 2.26 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, साथ ही पारंपरिक चर्म शिल्प व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए प्रशिक्षण और सामग्री उपलब्ध कराने हेतु 2 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं.
धार्मिक स्थलों के विकास पर जोर
गिरौदपुरी-भण्डारपुरी क्षेत्र में सोलर स्ट्रीट लाइट, सतनाम मार्ग और सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 2.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, यह क्षेत्र गुरु घासीदास से जुड़ा महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है, सरकार ने अनुसूचित जाति बाहुल्य जिलों के विकास के लिए गठित प्राधिकरण के बजट में 25 करोड़ रुपये की वृद्धि करते हुए इसे 75 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव रखा है, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि, “मनखे-मनखे एक समान” के मूल मंत्र के साथ सरकार अनुसूचित जाति वर्ग के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी.
यह भी पढ़ें : CG News: आधार सेवाओं में बड़ी राहत, 14 जिलों में खुलेंगे नए UIDAI कार्यालय
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









