CG News: भारत ट्राइब फेस्ट 2026: कोण्डागांव का मांदरी नृत्य दल करेगा छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व

CG News: भारत ट्राइब फेस्ट 2026: कोण्डागांव का मांदरी नृत्य दल करेगा छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व

CG News: भारत ट्राइब फेस्ट 2026: कोण्डागांव का मांदरी नृत्य दल करेगा छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व

CG News: कोण्डागांव जिले का लिंगो घोटुल मांदरी नृत्य दल अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करने जा रहा है, यह दल नई दिल्ली में आयोजित भारत ट्राइब फेस्ट 2026 में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेगा.

राज्य स्तरीय जीत से राष्ट्रीय पहचान तक

जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर अंबिकापुर में आयोजित शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव में इस दल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था, इस उपलब्धि के लिए कलाकारों को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के हाथों सम्मानित किया गया.

Mandri dance group of Kondagaon district will represent Chhattisgarh in Bharat  Tribe Fest.

प्रशासन का उत्साह और शुभकामनाएं

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कलाकारों को शुभकामनाएं दीं, उन्होंने विश्वास जताया कि, यह दल अपनी प्रस्तुति से बस्तर की समृद्ध संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाएगा.

भारत ट्राइब फेस्ट 2026 की खास जानकारी

सहायक आयुक्त कृपेन्द्र तिवारी के अनुसार, यह महोत्सव 18 मार्च से 21 मार्च 2026 तक नई दिल्ली के सुंदर नर्सरी में आयोजित किया जाएगा, इसका संचालन उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज द्वारा किया जा रहा है.

7 राज्यों की सांस्कृतिक झलक

इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ सहित 7 राज्यों के कलाकार अपनी-अपनी जनजातीय कला का प्रदर्शन करेंगे, कोण्डागांव जिले के ग्राम राहटीपारा, बालेंगा का मांदरी नृत्य दल बस्तर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करेगा.

यह भी पढ़ें : CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: बस्तर में खेल प्रतिभाओं और संस्कृति का भव्य संगम, जगदलपुर बनेगा राष्ट्रीय खेलों का केंद्र

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें