CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ में खेल और संस्कृति का भव्य आयोजन

CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ में खेल और संस्कृति का भव्य आयोजन

CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ में खेल और संस्कृति का भव्य आयोजन

CG News: छत्तीसगढ़ राज्य खेल प्रतिभाओं और अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का प्रथम संस्करण 25 मार्च से 06 अप्रैल तक प्रदेशभर में आयोजित किया जाएगा.

जगदलपुर बनेगा खेलों का केंद्र

इस आयोजन के अंतर्गत बस्तर जिले के जगदलपुर स्थित धरमपुरा क्रीड़ा परिसर में 30 मार्च से 02 अप्रैल तक एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, देशभर से आए खिलाड़ी यहां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

छत्तीसगढ़ में होगा पहला 'खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स'

तेज हुई तैयारियां

आयोजन की भव्यता को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, खिलाड़ियों के स्वागत, आवास और अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है, इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में लगभग 1150 खिलाड़ी, कोच, मैनेजर और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल होंगे, प्रतिभागियों का आगमन 28 मार्च से शुरू होगा, जिससे पूरे शहर में खेलमय वातावरण देखने को मिलेगा.

अंतरराष्ट्रीय मानकों की ओर कदम

खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धरमपुरा क्रीड़ा परिसर का कायाकल्प किया जा रहा है, इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है, ताकि प्रतिभागियों को विश्वस्तरीय अनुभव मिल सके.

यह भी पढ़ें : CG News: भारत ट्राइब फेस्ट 2026: कोण्डागांव का मांदरी नृत्य दल करेगा छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें