CG News: बस्तर में घर-घर पहुंची बैंकिंग सेवाएं, अब बुजुर्गों को नहीं जाना पड़ता बैंक, गांव में ही मिल रही पेंशन और सेवाएं

CG News: बस्तर में घर-घर पहुंची बैंकिंग सेवाएं, अब बुजुर्गों को नहीं जाना पड़ता बैंक, गांव में ही मिल रही पेंशन और सेवाएं

CG News: बस्तर में घर-घर पहुंची बैंकिंग सेवाएं, अब बुजुर्गों को नहीं जाना पड़ता बैंक, गांव में ही मिल रही पेंशन और सेवाएं

CG News: बस्तर के वनांचलों में एक समय ऐसा भी था, जब बुजुर्गों को अपनी छोटी-सी पेंशन के लिए मीलों पैदल चलना पड़ता था, शारीरिक कमजोरी और आर्थिक तंगी के कारण बैंक तक पहुंच पाना कई ग्रामीणों के लिए बेहद मुश्किल था, समय के साथ हालात बदले और बीसी सखियों ने ग्रामीण जीवन में नई उम्मीद जगाई, अब बैंक खुद गांव और घर तक पहुंच रहा है, जिससे बुजुर्गों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई है.

रतन राम बघेल की कहानी

छिदगांव के वृद्ध हितग्राही रतन राम बघेल, जो अब चलने-फिरने में असमर्थ हैं, उनके लिए बीसी सखी दशोमती कश्यप हर महीने घर जाकर पेंशन देती हैं, अब उन्हें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता और यह सुविधा उनके लिए बड़ी राहत बन गई है.

बस्तर के वनांचलों तक जा पहुंचा डिजिटल क्रांति का प्रकाश – Sunday Campus

आर्थिक बदलाव की मिसाल

जिले की 144 बीसी सखियों ने फरवरी में 4 करोड़ रुपए से अधिक का लेन-देन कर यह साबित किया है कि महिलाएं आर्थिक व्यवस्था को मजबूती दे सकती हैं, उन्होंने बैंकिंग सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है.

योजनाओं का लाभ घर-घर तक

इन सखियों ने मातृत्व वंदना योजना के तहत 67 लाख रुपए से अधिक की राशि जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचाई है, साथ ही पेंशन और मनरेगा मजदूरी का भुगतान भी अब गांव में ही सुरक्षित तरीके से हो रहा है.

महिला सशक्तिकरण की मिसाल

दरभा, बस्तर, लोहंडीगुड़ा और तोकापाल जैसे क्षेत्रों में बीसी सखियों ने हजारों ट्रांजैक्शन कर अपनी क्षमता का परिचय दिया है, ये महिलाएं अब आत्मनिर्भर बनकर अपने गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, बस्तर की बीसी सखियां डिजिटल इंडिया की असली पहचान बन चुकी हैं, उन्होंने दिखा दिया है कि, तकनीक और अवसर मिलने पर ग्रामीण महिलाएं पूरे समाज को आगे बढ़ा सकती हैं.

यह भी पढ़ें : CG News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: छत्तीसगढ़ में खेल और संस्कृति का भव्य आयोजन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें