CG News: विष्णु देव साय ने रायपुर में मनाया होली मिलन समारोह, दिया एकता और सकारात्मकता का संदेश
CG News: राजधानी रायपुर में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए, इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के साथ रंगों के इस पावन पर्व की खुशियां साझा कीं और सभी को एकजुटता का संदेश दिया, मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, यह पर्व आपसी मतभेदों को भुलाकर रिश्तों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है.

सकारात्मकता अपनाने की अपील
उन्होंने कहा कि, होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, इस अवसर पर हमें अपने भीतर की नकारात्मकताओं को त्यागकर सकारात्मक सोच अपनानी चाहिए, साथ ही उन्होंने युवाओं को राष्ट्र की असली शक्ति बताते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया.
सामाजिक एकता पर जोर
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, होली का त्योहार परिवार और समाज के साथ मिलकर आनंद और अपनत्व के साथ मनाने की परंपरा को दर्शाता है, ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता को और मजबूत बनाते हैं, इस अवसर पर रामविचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल, टंक राम वर्मा, खुशवंत साहेब, गजेंद्र यादव और लक्ष्मी रजवाड़े सहित कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में एलपीजी आपूर्ति की नई व्यवस्था: घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता, कमर्शियल उपयोग पर नियंत्रण
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










