CG News: खल्लारी मंदिर रोप–वे हादसे पर सीएम साय ने जताया दुख, कहा – दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

CG News: खल्लारी मंदिर रोप–वे हादसे पर सीएम साय ने जताया दुख, कहा - दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

CG News: खल्लारी मंदिर रोप–वे हादसे पर सीएम साय ने जताया दुख, कहा – दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

CG News: महासमुंद जिले के खल्लारी मंदिर में हुए रोप-वे हादसे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है, उन्होंने कहा कि, यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है, सरकार इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

खल्लारी माता मंदिर रोपवे हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया दुख,  एक श्रद्धालु के निधन पर दी श्रद्धांजलि - Aaj Ki Jandhara

जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में स्पष्ट किया कि हादसे के कारणों की गहन जांच की जाएगी, जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों.

Chhattisgarh: रोपवे का केबल टूटने से ट्रॉली गिरी ,जिससे एक

दौरे पर रवाना हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री साय अपने निर्धारित दौरे पर कवर्धा और बलौदाबाजार के लिए रवाना हुए, कवर्धा में वे वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे, वहीं बलौदाबाजार में गोंडवाना समाज के आदर्श सामूहिक विवाह समारोह में भाग लेंगे.

केरल दौरे की तैयारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि, वे केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, उन्होंने कहा कि हाल ही में पारित धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को प्रदेशभर में सकारात्मक समर्थन मिल रहा है, मुख्यमंत्री के अनुसार सरगुजा और रायपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से लोग उनसे मिलकर इस विधेयक के लिए आभार जता रहे हैं, जो सरकार के निर्णय पर जनता के विश्वास को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें : CG News: जल संचय अभियान 2.0 में छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर, 31 मई तक 10 लाख संरचनाओं का बड़ा लक्ष्य

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें