CG News: रायपुर में CM विष्णु देव साय का सम्मान, 3 अहम विधेयकों पर प्रतिनिधिमंडल ने जताया आभार

CG News: रायपुर में CM विष्णु देव साय का सम्मान, 3 अहम विधेयकों पर प्रतिनिधिमंडल ने जताया आभार

CG News: रायपुर में CM विष्णु देव साय का सम्मान, 3 अहम विधेयकों पर प्रतिनिधिमंडल ने जताया आभार

CG News: राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में विधायक पुरंदर मिश्र के नेतृत्व में विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात की, इस दौरान बजट सत्र में पारित महत्वपूर्ण विधेयकों को लेकर उनका सम्मान किया गया.

तीन बड़े विधेयकों पर सम्मान

प्रतिनिधिमंडल ने धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक 2026 और लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम विधेयक 2026 के पारित होने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू,इन  महत्वपूर्ण..

प्रदेश के लिए वरदान साबित होंगे कानून

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, ये तीनों विधेयक प्रदेशवासियों के लिए मील का पत्थर साबित होंगे, धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को उन्होंने परंपराओं और मूल्यों की रक्षा का संकल्प बताया, जबकि अन्य दो विधेयकों को भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने वाला बताया, उन्होंने कहा कि, लंबे समय से सख्त कानून की मांग की जा रही थी और अब नए प्रावधानों से अवैध धर्मांतरण पर प्रभावी रोक लगेगी तथा सामाजिक तानाबाना मजबूत होगा, साथ ही उन्होंने बताया कि, यह विधेयक स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव को श्रद्धांजलि स्वरूप भी है.

युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती व्यवस्था

सरकार ने युवाओं की मांग को ध्यान में रखते हुए कर्मचारी चयन मंडल विधेयक पारित किया है, जिससे भर्ती प्रक्रिया अधिक सरल और पारदर्शी बनेगी, नकल रोकने के लिए भी कड़े प्रावधान किए गए हैं, मुख्यमंत्री ने बताया कि, दोनों भर्ती संबंधी विधेयक सर्वसम्मति से पारित हुए है, कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं, इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें : CG News: बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 सफल: 9,235 प्रतिभागियों के साथ खेल, संस्कृति और एकता का संदेश

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें