CG News: चैत्र नवरात्रि पर सीएम साय ने किए कुदरगढ़ी माता मंदिर के दर्शन, कुदरगढ़ महोत्सव का शुभारंभ
CG News: चैत्र नवरात्रि की तृतीया तिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सूरजपुर जिले स्थित कुदरगढ़ी माता मंदिर पहुंचे, यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की.
कुदरगढ़ महोत्सव का हुआ शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मंदिर परिसर में हिंगुलाज माता और झगरा खाड़ देवता की पारंपरिक विधि से पूजा-अर्चना की, उन्होंने चंदन लगाकर और चुनरी चढ़ाकर माता का आशीर्वाद लिया, जिससे आयोजन का शुभारंभ हुआ.

पीढ़ियों से सेवा में समर्पित परिवार
इस धार्मिक अनुष्ठान को स्थानीय बैगा राम कुमार बंछोर ने संपन्न कराया, उनका परिवार करीब 10 पीढ़ियों से मां कुदरगढ़ी की सेवा में समर्पित है, जो इस परंपरा की विशेषता को दर्शाता है, इस अवसर पर मंत्री रामविचार नेताम और रामसेवक पैंकरा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे.
आस्था का प्रमुख केंद्र
कुदरगढ़ी माता मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है, मान्यता है कि, यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है, यही वजह है कि, छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं, चैत्र नवरात्रि के इस पावन अवसर पर कुदरगढ़ी धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जो प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें : CG News: चैत्र नवरात्रि पर कुदरगढ़ धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय, 185 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |









