CG News: बिलासपुर में श्रमिक सम्मेलन: 1200 श्रमिकों को 1.36 करोड़ की सहायता राशि ट्रांसफर
CG News: बिलासपुर के बृहस्पति बाजार स्थित श्रमिक प्रतीक्षालय में आयोजित श्रमिक सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रमिकों की भागीदारी देखने को मिली, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमर अग्रवाल उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता पूजा विधानी ने की, सम्मेलन में लगभग 1200 श्रमिक शामिल हुए और उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई.

1.36 करोड़ रुपये DBT से ट्रांसफर
छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की योजनाओं के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों को कुल 1 करोड़ 36 लाख 88 हजार 500 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई, इस दौरान मंच से हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चेक भी वितरित किए गए.
ई-रिक्शा से स्वरोजगार को बढ़ावा
कार्यक्रम में 6 चयनित हितग्राहियों को ई-रिक्शा की चाबियां सौंपकर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया, अमर अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके, सम्मेलन के समापन पर सभी उपस्थित श्रमिकों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई.
यह भी पढ़ें : CG News: बड़ादेव स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए CM विष्णु देव साय, वीर नारायण सिंह और रानी दुर्गावती को किया याद
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |










