CG News: अफीम खेती पर CM साय का सख्त संदेश, अफीम की अवैध खेती पर होगी सख्त कार्रवाई

CG News: अफीम खेती पर CM साय का सख्त संदेश, अफीम की अवैध खेती पर होगी सख्त कार्रवाई

CG News: अफीम खेती पर CM साय का सख्त संदेश, अफीम की अवैध खेती पर होगी सख्त कार्रवाई

CG News: छत्तीसगढ़ में अफीम की अवैध खेती को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सख्त रुख अपनाया है, उन्होंने स्पष्ट कहा कि, राज्य में कहीं भी अवैध खेती बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों.

कलेक्टरों और पुलिस को सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने बताया कि, दुर्ग जिले में मामला सामने आने के बाद सभी कलेक्टरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं, पुलिस द्वारा कई स्थानों पर कार्रवाई कर अवैध खेती को चिन्हित किया गया है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है.

CG News: अवैध अफीम की खेती पर सख्त हुए सीएम साय,

विदेश नीति पर विपक्ष को जवाब

केंद्र सरकार की विदेश नीति पर उठे सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति मजबूत हुई है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की स्थिति पहले से बेहतर हुई है.

नक्सल सरेंडर को बताया सकारात्मक संकेत

नक्सलियों के आत्मसमर्पण को लेकर मुख्यमंत्री ने इसे राज्य और देश के लिए सकारात्मक संकेत बताया, उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का लक्ष्य देश से नक्सलवाद खत्म करना है, और लगातार हो रहे सरेंडर उसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं, मुख्यमंत्री ने दोहराया कि, राज्य सरकार कानून व्यवस्था और विकास दोनों मोर्चों पर गंभीरता से काम कर रही है, किसी भी गैरकानूनी गतिविधि को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें : CG News: नक्सली लीडर पापाराव समेत 23 का आत्मसमर्पण, संगठन हुआ कमजोर

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें