CG News: ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य आगाज, जनजातीय खिलाड़ियों को मिला राष्ट्रीय मंच

CG News: ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य आगाज, जनजातीय खिलाड़ियों को मिला राष्ट्रीय मंच

CG News: ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य आगाज, जनजातीय खिलाड़ियों को मिला राष्ट्रीय मंच

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ, साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस राष्ट्रीय खेल महाकुंभ की शुरुआत की, यह आयोजन 25 मार्च से 3 अप्रैल तक रायपुर, बस्तर और सरगुजा में आयोजित किया जा रहा है।

देशभर से खिलाड़ियों की भागीदारी

इस आयोजन में 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से करीब 2500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, 9 अलग-अलग खेल विधाओं में युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर खास बन गया है।

छत्तीसगढ़ में 'खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026' का भव्य आगाज: 30 राज्यों के  2500 खिलाड़ी, जनजातीय प्रतिभा का महाकुंभ शुरू - khelo india tribal games  2026 begins in ...

केंद्रीय मंत्री का बयान

कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया भी शामिल हुए, उन्होंने कहा कि ट्राइबल गेम्स की शुरुआत छत्तीसगढ़ से होना ऐतिहासिक है और यह देश में खेल संस्कृति को मजबूत करेगा।

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है, ‘मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन’ के तहत खेल सुविधाओं के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों में खेलों के प्रति बढ़ती रुचि इस आयोजन की सफलता का आधार है, बस्तर ओलंपिक और सरगुजा ओलंपिक में लाखों लोगों की भागीदारी इसका प्रमाण है।

खिलाड़ियों के लिए बड़ा प्रोत्साहन

राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के लिए आकर्षक इनाम घोषित किए हैं,
• ओलंपिक चयन पर ₹21 लाख
• स्वर्ण पदक पर ₹3 करोड़
• रजत पदक पर ₹2 करोड़
• कांस्य पदक पर ₹1 करोड़

छत्तीसगढ़ में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ: देश के प्रथम 'खेलो इंडिया  ट्राइबल गेम्स 2026' का भव्य शुभारंभ

खेल और संस्कृति का संगम

यह आयोजन खेलों के साथ-साथ जनजातीय संस्कृति, इतिहास और परंपराओं को भी प्रदर्शित कर रहा है, खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

खास मेहमानों की मौजूदगी

इस मौके पर मीराबाई चानू और दिलीप तिर्की जैसी खेल हस्तियां भी मौजूद रहीं, जिन्होंने आयोजन की गरिमा बढ़ाई, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ न केवल एक खेल आयोजन है, बल्कि यह जनजातीय प्रतिभाओं को पहचान देने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

यह भी पढ़ें : CG News: CM विष्णु देव साय ने भूमिहीन मजदूरों को दी बड़ी राहत, 4.95 लाख हितग्राहियों को 495 करोड़ की सौगात

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें