CG News: डिप्टी CM विजय शर्मा ने दंतेवाड़ा पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, युवाओं को मिला आत्मनिर्भर बनने का संदेश

CG News: डिप्टी CM विजय शर्मा ने दंतेवाड़ा पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, युवाओं को मिला आत्मनिर्भर बनने का संदेश

CG News: डिप्टी CM विजय शर्मा ने दंतेवाड़ा पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, युवाओं को मिला आत्मनिर्भर बनने का संदेश

CG News: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दंतेवाड़ा स्थित पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण कर वहां प्रशिक्षण ले रहे युवाओं से मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने इलेक्ट्रिकल टूल किट और वेलकम किट का वितरण किया.

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की  मुलाकात - IMNB NEWS AGENCY

आत्मनिर्भरता पर जोर

उन्होंने युवाओं से उनकी जरूरतों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की, कई युवाओं ने प्रशिक्षण के बाद अपने गांव लौटकर खेती-किसानी करने की इच्छा जताई, जिस पर डिप्टी सीएम ने कृषि प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.

कौशल प्रशिक्षण से रोजगार

केंद्र में वर्तमान में 107 युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं, जिनमें बीजापुर के 60 और दंतेवाड़ा के 47 युवा शामिल हैं, यहां इलेक्ट्रिकल, वेल्डिंग, प्लंबिंग, सिलाई और ड्राइविंग जैसे कौशल सिखाए जा रहे हैं, अब तक 7 युवाओं को ड्राइविंग के क्षेत्र में रोजगार मिला है और 75 युवाओं को सिलाई मशीन वितरित की जा चुकी है.

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र दंतेवाड़ा में युवाओं से की  मुलाकात

ड्राइविंग लाइसेंस के निर्देश

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने निर्देश दिए कि, सभी युवाओं को ड्राइविंग प्रशिक्षण दिया जाए और केंद्र से बाहर जाने से पहले उनका ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया जाए, डिप्टी सीएम ने कहा कि, सुरक्षा बलों के प्रयासों से बस्तर के कई क्षेत्र अब सुरक्षित हो चुके हैं, जिससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है और क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुल रही हैं.

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

दंतेवाड़ा पहुंचने से पहले विजय शर्मा ने मारडूम घाटी, चित्रकोट, लोहंडीगुड़ा और बारसूर मार्ग का दौरा किया, उन्होंने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की.

यह भी पढ़ें : CG News: शिकायतों के चलते IPS रतनलाल डांगी सस्पेंड, सस्पेंशन पर सीएम साय का बड़ा बयान

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें