CG News: सीएम साय के नेतृत्व में ‘सुशासन’ की नई तस्वीर, राजस्व और पंजीयन प्रणाली में बड़े सुधार
CG News: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार ने सुशासन, पारदर्शिता और जनहित को केंद्र में रखते हुए कई अहम फैसले लिए हैं, इनका सीधा असर आम जनता, खासकर ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के लोगों के जीवन पर पड़ा है.
राजस्व व्यवस्था में बड़ा बदलाव
पहले नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे कार्यों के लिए लोगों को बार-बार तहसील कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, अब सरकार ने राजस्व परामर्श केंद्र शुरू किए हैं, जहां नागरिक सीधे अधिकारियों से संपर्क कर अपनी समस्याओं का समाधान पा रहे हैं.

घर बैठे मिल रही जानकारी
सरकार ने “राजस्व मितान” टोल फ्री सेवा भी शुरू की है, जिससे नागरिकों को घर बैठे जरूरी जानकारी मिल रही है, इससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिली है, राज्य सरकार ने पंजीयन प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं,
• आधार सत्यापन से फर्जी रजिस्ट्री पर रोक
• ऑनलाइन दस्तावेज उपलब्धता
• कैशलेस भुगतान
• व्हाट्सएप और डिजीलॉकर सेवाएं
• घर बैठे स्टाम्प और रजिस्ट्री सुविधा
• रजिस्ट्री के बाद स्वतः नामांतरण
इन सुधारों से अब प्रक्रियाएं अधिक सुरक्षित और सरल हो गई हैं.
अवैध लेनदेन पर सख्ती
नए नियमों के तहत बंधक जमीनों की अवैध बिक्री पर रोक लगाई गई है, अब कोई भी व्यक्ति किसी अन्य की जगह खड़े होकर रजिस्ट्री नहीं करा सकेगा, साथ ही त्रुटि सुधार का अधिकार तहसीलदारों को दिया गया है.
जियो-रिफ्रेंसिंग से कम होंगे विवाद
राज्य में जमीनों की जियो-रिफ्रेंसिंग का काम तेजी से जारी है, इसके पूरा होने के बाद जमीन से जुड़े विवादों में कमी आने की उम्मीद है, इन सुधारों से आम जनता को कई फायदे मिल रहे हैं,
• नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन में आसानी
• समय और कागजी प्रक्रिया की बचत
• पारदर्शिता और जवाबदेही में वृद्धि
• भ्रम और गलतफहमियों में कमी
यह भी पढ़ें : CG News: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल ₹10 सस्ता, डीजल एक्साइज ड्यूटी से मुक्त, सीएम साय ने जताया आभार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |



