Indore News: इंदौर में MP क्रिकेट लीग 2026 की नीलामी, क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा मौका 

Indore News: इंदौर में MP क्रिकेट लीग 2026 की नीलामी, क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा मौका 

Indore News: इंदौर में MP क्रिकेट लीग 2026 की नीलामी, क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा मौका 

Indore News: इंदौर में 31 मार्च को मध्य प्रदेश क्रिकेट लीग (MPL) 2026 के लिए पहली बार आईपीएल की तरह नीलामी आयोजित की जा रही है। फ्रेंचाइजी टीमें अपनी पसंद के खिलाड़ियों पर बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल करेंगी। इस प्रक्रिया से खिलाड़ियों को बड़े मंच पर प्रदर्शन और आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

From Madhya Pradesh League to IPL: Aniket Verma, Madhav Tiwari, Shivam  Shukla dazzle at big stage

प्रमुख खिलाड़ी और रिटेन किए गए खिलाड़ी

नीलामी में तेज गेंदबाज आवेश खान, कुलदीप सेन, आक्रामक बल्लेबाज आशुतोष शर्मा, अनिकेत वर्मा और माधव तिवारी जैसे नाम शामिल हैं। वहीं वेंकटेश अय्यर और रजत पाटीदार को टीमों ने रिटेन किया है। वेंकटेश को 12.5 लाख रुपए और रजत को 7 लाख रुपए में रिटेन किया गया है।

क्रिकेट प्रतिभाओं को अधिक अवसर

पहले संस्करण में 7 टीमें थीं, लेकिन इस बार 10 टीमें हिस्सा लेंगी। बीते दो संस्करणों में MPL ने कई प्रतिभाओं को सामने लाया, जिनमें से कई अब आईपीएल में खेल रहे हैं। खिलाड़ी दूसरे राज्यों की टीम छोड़कर मध्य प्रदेश में खेलने के लिए लौटे हैं, जिससे राज्य की क्रिकेट प्रतिभाओं को अधिक अवसर मिल रहे हैं।

उम्र सीमा और नियम

नीलामी में 19 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों को भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। इसका उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को लंबी फॉर्मेट क्रिकेट (रेड-बॉल) के लिए तैयार करना है। फ्रेंचाइजी टीमें जेएन भाया ट्रॉफी में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखेंगे।

मध्य प्रदेश के खिलाड़ी आईपीएल में

इस साल 11 मध्य प्रदेश के खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं। इनमें रजत पाटीदार, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव (आरसीबी), आवेश खान, अक्षत रघुवंशी (लखनऊ सुपर जाइंट्स), अर्शद खान, कुलवंत खेरजोलिया (गुजरात टाइंट्स), अनिकेत वर्मा, शिवांग कुमार (सनराइजर्स हैदराबाद), कुलदीप सेन (राजस्थान रॉयल्स) और माधव तिवारी (दिल्ली कैपिटल्स) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : Bhopal News: भोपाल में युवा विधायक सम्मेलन, तीन राज्यों के युवा विधायक हुए शामिल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें