CG News: नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, कुख्यात माओवादी सोमन्ना ने विजयवाड़ा में किया आत्मसमर्पण
CG News: नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। 31 मार्च 2026 की तय डेडलाइन से ठीक पहले कुख्यात माओवादी सोमन्ना के आत्मसमर्पण ने अभियान को नई मजबूती दी है।

कुख्यात माओवादी सोमन्ना का सरेंडर
सूत्रों के मुताबिक कुख्यात माओवादी सोमन्ना ने विजयवाड़ा में आत्मसमर्पण कर दिया है। वह माओवादी संगठन का स्टेट कमेटी सदस्य था और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर था, जानकारी के अनुसार सोमन्ना AOB (आंध्र-ओडिशा बॉर्डर) राज्य समिति का प्रमुख सदस्य था। इसके साथ ही वह केंद्रीय क्षेत्रीय समिति (CRC) की तीसरी कंपनी का कमांडर भी रह चुका है।
शीर्ष नेताओं के बाद संभाली थी कमान
बताया जा रहा है कि गजरला रवि और अरुणा की मौत के बाद इस क्षेत्र में माओवादी संगठन की जिम्मेदारी सोमन्ना के पास ही थी, गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य रखा है। इस डेडलाइन से ठीक पहले सोमन्ना जैसे उच्च पदाधिकारी का सरेंडर सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : CG News: डेडलाइन से पहले बड़ी सफलता, सुकमा एनकाउंटर में 5 लाख का इनामी नक्सली मूचाकी कैलाश ढेर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
